न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया सर्दियों में कौन से फूड्स जरूर घर लाएं, खाने से हेल्थ होगी अच्छी nutritionist leema mahajan shares 5 foods include in winter diet to boost metabolism immunity and energy, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया सर्दियों में कौन से फूड्स जरूर घर लाएं, खाने से हेल्थ होगी अच्छी

Must Include Foods In Winter: सर्दियों का सीजन शुरू होते ही कुछ गर्मागर्म खाने की क्रेविंग होती है। इसका कारण है मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और एनर्जी कम रह जाती है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट ने इन 5 फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी।

Wed, 5 Nov 2025 02:14 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया सर्दियों में कौन से फूड्स जरूर घर लाएं, खाने से हेल्थ होगी अच्छी

सर्दियों का मौसम में जरा सी लापरवाही कई सारी समस्याओं को न्योता देने लगती है। सर्दियों की रूखी हवाएं स्किन और बालों में रूखापन ही नहीं बढ़ाती बल्कि कब्ज और जोड़ों में दर्द भी बढ़ा देती है. वहीं इम्यूनिटी की कमी से खांसी, जुकाम, बुखार लगातार चलता रहता है। ऐसे में जरूरी है कि अपने खानपान का खास ध्यान रखा जाए। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने ग्रॉसरी के ऐसे ही 5 फूड्स शेयर किए हैं। जिन्हें सर्दियों में जरूर घर लाकर हर किसी को खाना चाहिए।

ताजी हरी सीजनल सब्जियां

सर्दियों के मौसम में अगर आप सब्जी की मार्केट में जाएंगे तो देखेंगे वहां पर ताजी हरी सब्जियों का ढेर लगा रहता है। अगर हेल्दी रहना है तो बस इन सब्जियों को खाने पर फोकस करें। मेथी पत्ता, पालक पत्ता, मूली पत्ता जैसी सब्जियों को घर लाएं। ये सब्जियां शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ाती हैं और खाने से शरीर को जरूरी मिनरल्स भी मिलते हैं।

शकरकंद

लीमा महाजन कहती हैं कि सर्दियों में दोपहर की रोटी को एक शकरकंद के साथ रिप्लेस करें। शकरकंद को किसी भी तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। चाट, सलाद या फिर शकरकंद के कबाब बनाकर खाएं। किसी भी तरह से शकरकंद को डाइट में जरूर शामिल करें।

हलीम सीड्स

हलीम सीड्स महिलाओं के लिए वरदान की तरह है। हीमोग्लोबिन और आयरन बढ़ाने के लिए महिलाओं को हलीम सीड्स के लड्डू को जरूर खाना चाहिए। हलीम सीड्स में हार्मोंस को बैलेंस करने वाली प्रॉपर्टीज होती है। इसलिए महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है।

बाजरा

सर्दियों का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजरा जरूर डाइट में शामिल करें। बाजरे की रोटी, खिचड़ी के साथ बाजरे की राब और सूप में भी लोग इस्तेमाल करते हैं। बाजरा सर्दियों में बॉडी को अंदर से गर्म रखने में मदद करेगा। जिससे ठंड लगकर आप बीमार नहीं होंगे।

मुलेठी

मुलेठी या लिकोराइस की लकड़ी को सीजनल सर्दी-जुकाम के लिए इफेक्टिव माना गया है। एक इंच टुकड़ा डालकर एक कप मुलेठी की टी बनाएं और उसे पिएं। ये सर्दियों में हो रही गले की खराश और खांसी से राहत देने में मदद करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।