खाना खाते ही मीठा खाने की होती है क्रेविंग? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताईं निपटने की टिप्स Tips to reduce Sweet cravings after food as per Nutritionist, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

खाना खाते ही मीठा खाने की होती है क्रेविंग? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताईं निपटने की टिप्स

बहुत से लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने की क्रेविंग होती है और कई बार जब घर में मीठा नहीं होता तो वह चीनी ही खा लेते हैं। लेकिन ये आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है। इससे निपटने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा बताए गए तरीकों को अपनाएं।

Sat, 5 July 2025 03:09 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
खाना खाते ही मीठा खाने की होती है क्रेविंग? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताईं निपटने की टिप्स

कुछ लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में वह खाना खाने के तुरंत बाद मीठा जरूर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत शरीर के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है? अगर आप मीठे में कुछ हेल्दी ऑप्शन चुन रहे हैं तो यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अगर आप रोजाना मिठाइयां खाकर अपनी क्रेविंग शांत कर रहे हैं तो इससे कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। ऐसे में इस आदत से निपटने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट आशिमा अचंतानी ने कुछ टिप्स बताई हैं, जो आपके काम आ सकती हैं।

शुगर क्रेविंग शांत करने के लिए क्या हैं क्या एक्सपर्ट की टिप्स एंड ट्रिक्स

1) अगर आप खाना खाते ही घर में मिठाई खोजते हैं और कुछ न मिलने पर चीनी खा लेते हैं तो अब ये न करें। पोषण विशेषज्ञ बताती हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद एक चम्मच पतली वाली सौंफ खाएं। ये आपकी भूख को कंट्रोल करता है और शुगर क्रेविंग्स को नैचुरली कम करता है।

2) अगर मीठा खाने बहुत ज्यादा मन होता है तो खाने के तुरंत बाद ब्रश करें। ऐसा करने पर होता ये हैं कि टूथपेस्ट में मौजूद मेंथॉल फ्लेवर आपके शुगर बड्स को संतुष्ट कर देता है और मीठा खाने की क्रेविंग तुरंत बंद हो जाती है।

3) आपने कई बार एक्सपर्ट्स को ये सलाह देते सुना होगा की खाने की शुरुआत फाइबर वाली चीजों से करें। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट आशिमा का मानना है कि अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग बहुत होती है तो अपने खाने की शुरूआत प्रोटीन और फैट यूक्त खाने की चीजों से करें। ऐसा करके मीठा खाने की क्रेविंग खत्म हो जाएगी।

4) खाने के बाद अगर 5 से 10 मिनट के लिए टहलते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल स्थिरता हो जाएगा और क्रेविंग भी गायब हो जाएगी

एक्सपर्ट दावा करती हैं कि इन टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करने के बाद आपकी शुगर क्रेविंग्स पूरी तरह से गायब हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:40 की हो गईं और हार्मोन असंतुलन से हालत हो गई है खराब, मानें डायटीशियन की 4 बात
ये भी पढ़ें:इस मॉर्निंग रूटीन से कम होगा जिद्दी बेली फैट, एक्सपर्ट खुद भी करती हैं फॉलो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।