इस मॉर्निंग रूटीन को अपनाकर तेजी से कम होगा जिद्दी बेली फैट, न्यूट्रिशनिस्ट खुद भी करती हैं फॉलो Morning Routine to reduce stubborn belly fat Faster nutritionist herself follows it, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

इस मॉर्निंग रूटीन को अपनाकर तेजी से कम होगा जिद्दी बेली फैट, न्यूट्रिशनिस्ट खुद भी करती हैं फॉलो

जिद्दी बेली फैट को कम करने के लिए तमाम कोशिशें कर चुकी हैं लेकिन फिर भी बेली फैट कम नहीं हो रही है तो यहां बताए मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करें। इस रूटीन को न्यूट्रिशनिस्ट खुद भी फॉलो करती हैं।

Tue, 1 July 2025 12:56 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
इस मॉर्निंग रूटीन को अपनाकर तेजी से कम होगा जिद्दी बेली फैट, न्यूट्रिशनिस्ट खुद भी करती हैं फॉलो

पेट पर फैट जमा होने का सबसे बड़ा कारण खानपान और लाइफस्टाइल में छोटी-बड़ी लापरवाही है। ये फैट कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। बेली फैट के चलते हार्ट से जुड़ी बीमारियां, टाइप 2 डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम और स्लीप एपनिया जैसी दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा, यह हाई ब्लड प्रेशर, बैड कोलेस्ट्रॉल, और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। इसलिए समय रहते बेली फैट को कम करने में भलाई है। अगर आप भी अपने पेट की चर्बी से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी लालवानी ने 4 स्टेप मॉर्निंग रूटीन शेयर किया है जिसे वह खुद भी फॉलो करती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि इस रूटीन से आप तेजी से जिद्दी बेली फैट को कम कर सकते हैं।

1) घी और आंवला मिक्स

रोजाना सुबह सबसे पहले एक चम्मच देसी गाय के घी के साथ 1/4 आंवला पाउडर खाएं। घी बाइल फ्लो को बेहतर बनाने के साथ फैट डायजेशन में मदद करता है। इसके अलावा आंवला लिवर डिटॉक्स करता है। रोजाना इस मिक्स को खाने से हार्मोन संतुलन में मदद मिलती है। इस मिक्स को सुबह उठने के 10 मिनट के अंदर खाएं। इसे खाने के बाद कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए कुछ भी न खाएं।

2) कोल्ड फेस डिप

अपने चेहरे पर ठंडा पानी डालें या फिर बर्फ के पानी में 15 से 30 सेकेंड के लिए फेस डिप करें। ऐसा करने पर ब्राउन फैट एक्टिव होता है। ये आराम के समय में भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। ये कोर्टिसोल लेवल को कम करता है।

3) 3 मिनट के लिए ब्रीदिंग वर्क

अनूलोम विलोम या बॉक्स ब्रीदिंग करें। ऐसा करने पर कोर्टिसोल लेवल कम होता है। कोर्टिसोल पेट की चर्बी बढ़ाने वाला हार्मोन है।

4) 10 मिनट हल्की मूवमेंट

खाली पेट स्ट्रेचिंग, योगा और वॉक करें। ऐसा करके इंसूलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है। ये दिनभर एनर्जी को स्टेबल रखता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 दिन में बेली फैट कम करने के लिए एक्सपर्ट ने बताईं छोटी आदतें, आप भी अपनाएं
ये भी पढ़ें:महीने में कम होगा 5-6 किलो वजन, बस एक्सपर्ट का बताया डायट प्लान करें फॉलो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।