हार्ट अटैक का रिस्क 50% तक कम कर सकती है ये 1 आदत, डॉक्टर बोले- आज से ही शुरू करें 10 मिनट निकालना This one simple habit can reduce the risk of heart attack by 50 percent shares doctor, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

हार्ट अटैक का रिस्क 50% तक कम कर सकती है ये 1 आदत, डॉक्टर बोले- आज से ही शुरू करें 10 मिनट निकालना

डॉ शंकर बताते हैं कि आजकल के युवाओं में तनाव, बढ़ता वजन, कम एक्टिव रहना मेन वजह हैं, जिस वजह से हार्ट अटैक 10-15 साल पहले हो रहे हैं। ऐसे में ये 1 आदत अगर आप अपना लेते हैं, तो हार्ट अटैक का रिस्क 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

Mon, 8 Dec 2025 08:33 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
हार्ट अटैक का रिस्क 50% तक कम कर सकती है ये 1 आदत, डॉक्टर बोले- आज से ही शुरू करें 10 मिनट निकालना

हार्ट से जुड़ी बीमारियां आजकल बहुत कॉमन हो गई हैं। चिंता की बात है कि कम उम्र में ही हार्ट अटैक के केस बढ़ते जा रहे हैं। वजह कई हो सकती हैं लेकिन मुख्य कारण हमारा खानपान, फिजिकल एक्टिविटी का अभाव, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और सही नींद ना लेना है। डॉ शंकर पिल्लई बताते हैं कि आजकल के युवाओं में तनाव, बढ़ता वजन, कम एक्टिव रहना मेन वजह हैं, जिस वजह से हार्ट अटैक 10-15 साल पहले हो रहे हैं। खासतौर से साउथ एशियन देशों में यह रेट तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव किए जाएं। डॉक्टर बताते हैं कि ये 1 आदत अगर आप अपना लेते हैं, तो हार्ट अटैक का रिस्क 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। आइए विस्तार में जानते हैं।

50% तक हार्ट अटैक का रिस्क कम कर सकती है ये 1 आदत

डॉ शंकर पिल्लई कहते हैं कि रोजाना अगर आप 10 मिनट के लिए एक सिंपल सी हैबिट दोहराएं, तो हार्ट अटैक का रिस्क 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है। ये 1 आदत है फास्ट वॉकिंग या फिर लाइट स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करना। इसके लिए आपको किसी जिम या महंगे इक्विपमेंट की जरूरत नहीं है। चाहें तो 10 मिनट तक तेज-तेज वॉक करें। इसकी जगह आप 20 बॉडी वेट स्क्वाट, 10 पुश अप्स के 3 सेट, स्टेयर क्लाइंबिंग या लाइट डम्बल रूटीन में से कोई एक एक्सरसाइज 10 मिनट के लिए रोजाना कर सकते हैं।

कैसे होता है फायदा?

डॉक्टर बताते हैं कि जब 10 मिनट के लिए आप इनमें से कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, तो इसका सीधा असर आपके हार्ट पर पड़ता है। इससे आपका ब्लड फ्लो बेहतर होता है, ब्लड प्रेशर कम होता है, इन्फ्लेमेशन कम होती है, इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव होती है और लोअर बैली फैट हार्मोंस कम होते हैं। ये सीधा हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं।

35 से कम उम्र है तो जरूर करें

डॉ शंकर कहते हैं कि 35 से कम उम्र के पुरुषों को अपने लाइफस्टाइल में ये आदतें डालने की बहुत जरूरत है। इन्हें आज से ही अपने रूटीन में शामिल करें। आपको केवल 10 मिनट का समय ही निकालना है। ये छोटी-छोटी आदतें आपकी लाइफ सेव कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया, हार्ट के मरीजों को क्यों लेनी चाहिए अर्जुन की छाल
ये भी पढ़ें:देर तक बैठने से बढ़ती हैं हार्ट की बीमारियां, डॉक्टर ने शेयर किया सिंपल हैक!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।