ऑफिस में बैठे रहने से बढ़ती हैं हार्ट की बीमारियां, कार्डियोलॉजिस्ट बोले- ये 1 फॉर्मूला आपको बचा सकता है! Long Hours of Sitting Increases Heart Disease Risk Cardiologist Recommends This Formula to save heart health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

ऑफिस में बैठे रहने से बढ़ती हैं हार्ट की बीमारियां, कार्डियोलॉजिस्ट बोले- ये 1 फॉर्मूला आपको बचा सकता है!

लंबे समय तक बैठे रहने की ये आदत हमारी हार्ट हेल्थ पर बहुत बुरा असर डालती है। इससे निपटने के लिए सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ साकेत गोयल एक फॉर्मूला शेयर करते हैं, जो काफी प्रैक्टिकल है और आप आसानी से फॉलो भी कर सकते हैं।

Tue, 2 Dec 2025 11:08 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑफिस में बैठे रहने से बढ़ती हैं हार्ट की बीमारियां, कार्डियोलॉजिस्ट बोले- ये 1 फॉर्मूला आपको बचा सकता है!

आजकल ज्यादातर लोगों का मोस्टली टाइम बैठे हुए ही गुजरता है। खाली समय में बैठकर फोन स्क्रॉल करना हो या फिर दिन के 8-10 घंटे बैठकर ऑफिस का काम करना हो। लंबे समय तक बैठे रहने की ये आदत हमारी हेल्थ पर बहुत बुरा असर डालती है। डॉक्टर्स की मानें तो इसका हमारी हार्ट हेल्थ पर भी नेगेटिव असर होता है। दरअसल ज्यादातर बैठे रहने से ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है, जो लॉन्ग टर्म में आर्टरीज में फैट जमा होने का रिस्क बढ़ा देता है। इससे हार्ट पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है और फिर इससे जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ साकेत गोयल एक फॉर्मूला शेयर करते हैं, जो काफी प्रैक्टिकल है और आप आसानी से फॉलो भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

लंबे समय तक बैठते हैं, तो ये फॉर्मूला अपनाएं

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ साकेत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए बताते हैं कि लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से हार्ट की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आप '58 मिनट का काम और 2 मिनट व्यायाम' का सिंपल फॉर्मूला फॉलो कर सकते हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि आपको हर घंटे में से दो मिनट खड़े हो कर व्यायाम करना है और बाकी 58 मिनट तक आप काम कर सकते हैं।

कर सकते हैं ये व्यायाम

डॉ साकेत ने कुल 8 अलग-अलग एक्सरसाइज शेयर की हैं, जिन्हें आप हर घंटे बदल-बदलकर कर सकते हैं। इनमें से हर एक्सरसाइज लगभग 1 मिनट में हो जाएगी, फिर आपको 1 मिनट के लिए वॉक करनी है। इस तरह आप अपने 8 घंटे के काम और व्यायाम को आराम से मैनेज कर पाएंगे।

1) ताई-ची हॉप स्ट्रैच - इसे करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं और अपने पंजों के बल पर ऊपर-नीचे मूव करें। इस दौरान अपना एक हाथ ऊपर उठाएं तो दूसरा नीचे की ओर लाएं। सेम मूवमेंट को लगभग 50 बार रिपीट करें।

2) सेमी पुश अप - इसके लिए किसी भी स्टेयर का इस्तेमाल करें और पुश अप कर लें। लगभग 10 से 15 पुशअप्स कर सकते हैं।

3) सिटिंग लेग रेजिस्टेंस - एक चेयर पर बैठ जाएं और अपने पंजों को ऊपर नीचे मूव करें। इसे आप 10 के सेट में 3 बार तक दोहरा सकते हैं।

4) रिवर्स डिप - किसी स्टेयर या निचली हाइट वाले ऑब्जेक्ट का सहारा ले कर बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों से उसे होल्ड करते हुए ऊपर नीचे की ओर मूव करें। इसे आप 25 बार तक दोहरा करते हैं।

5) वॉल सिट - दीवार पर कमर लगाएं और चेयर की तरह मुड़कर बैठ जाएं। इस पोजीशन को लगभग 40-60 सेकेंड के लिए होल्ड करें।

6) लेग स्विंग - सीधे खड़ा हो जाएं। अब अपने एक पैर को आगे-पीछे की तरफ मूव करें। हर पैर को लगभग 15 बार के लिए इसी तरह से मूव करें।

7) ताई-ची स्क्वाट पोज - इसके लिए हाथों को मोड़कर खड़े हो जाएं। फिर अपनी पूरी बॉडी को एक साइड पर मूव करें और फिर दूसरी तरह ले जाएं। ये एक तरह का स्क्वाट पोज है, जिसे आप 50 बार तक रिपीट कर सकते हैं।

8) रस्सी कूदना - जिस तरह रस्सी कूदते हैं, उसी तरह लगभग 100 बार कूदें। ये बहुत ही इफेक्टिव और सिंपल एक्सरसाइज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, इमरजेंसी के लिए पास में रखें ये दवा
ये भी पढ़ें:हथेलियों में छिपा है 'हार्ट' का इलाज, योग एक्सपर्ट बोलीं रोज करें ये 3 मुद्रा!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।