सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया, हार्ट के मरीजों को क्यों लेनी चाहिए अर्जुन की छाल, जानें फायदे Senior Cardiologist Explains How Arjuna Bark Supports Heart Health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया, हार्ट के मरीजों को क्यों लेनी चाहिए अर्जुन की छाल, जानें फायदे

Arjuna Bark for Heart Health:अर्जुन की छाल को हार्ट हेल्थ के लिए आयुर्वेद में किसी वरदान से कम नहीं माना गया है। अगर आप भी हार्ट के मरीज हैं, तो अपनी रोज वाली दवाओं के अलावा एक आयुर्वेदिक औषधि भी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

Thu, 4 Dec 2025 11:33 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया, हार्ट के मरीजों को क्यों लेनी चाहिए अर्जुन की छाल, जानें फायदे

आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां काफी कॉमन होती जा रही हैं। वजह हमारा लाइफस्टाइल है, खराब खानपान है और दिनों-दिन बढ़ता तनाव भी। ये हार्ट पेशेंट्स की बढ़ती संख्या काफी डराने वाली है। खैर, अगर आप भी हार्ट के मरीज हैं, तो अपनी रोज वाली दवाओं के अलावा एक आयुर्वेदिक औषधि भी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। हार्ट हेल्थ के लिए इसे आयुर्वेद में किसी वरदान से कम नहीं माना गया है। हार्ट ब्लॉकेज, बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, हार्ट की मसल्स कमजोर होना और भी कई समस्याओं में इसे फायदेमंद माना गया है। जी हां, यहां अर्जुन की छाल की बात हो रही है। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ साकेत गोयल ने भी इसके कई फायदों के बारे में बताया है, आइए जानते हैं।

हार्ट हेल्थ के वाकई फायदेमंद है अर्जुन की छाल?

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ साकेत गोयल बताते हैं कि सिर्फ भारतीय लिट्रेचर ही नहीं, बल्कि नेशनल लाइब्रेरी ऑफ यूएस में हुए कई ट्रायल्स में भी अर्जुन की छाल को हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद पाया गया है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनॉयड्स और ट्राइटरपिनॉइड्स मौजूद होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए काफी बेनिफिशियल होते हैं। साथ ही इसमें ग्लाइकोसाइड्स भी होते हैं, जो हार्ट की संकुचन क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

हार्ट से जुड़ी किन किन बीमारियों में है फायदेमंद?

डॉक्टर बताते हैं कि जिन भी लोगों को हार्ट एंजाइना (दिल की मांसपेशियों को पर्याप्त खून और ऑक्सीजन ना मिलना) है, पहले हार्ट अटैक हो चुका है या हार्ट की पंपिंग कमजोर है, उन्हें अपने रेगुलर मेडिकल ट्रीटमेंट के साथ अर्जुन की छाल का इस्तेमाल भी शुरू कर देना चाहिए। इसमें एंटी प्लेटलेट गुण भी होता है, जो खून का थक्का बनाने से बचाव करता है। अगर आपका हार्ट कमजोर है या कोई भी समस्या है, तो अर्जुन की छाल काफी फायदेमंद हो सकती है।

क्या बीपी और कोलेस्ट्रॉल में भी फायदा करेगी?

डॉ साकेत कहते हैं कि अर्जुन की छाल ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी कुछ हद तक फायदेमंद हो सकती है। लेकिन कुछ लोग इसे डायबिटीज के लिए भी इस्तेमाल करते हैं, जिसका कोई फायदा नहीं देखा गया है।

इस्तेमाल के वक्त जरूर ध्यान रखें ये बात

कार्डियोलॉजिस्ट कहते हैं कि अर्जुन की छाल आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इसे कोई जादुई जड़ी-बूटी समझकर इस्तेमाल ना करें। हार्ट से जुड़ी कोई भी समस्या है, बीपी या कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ रहा है, तो डॉक्टर को दिखाएं और अपनी दवाइयां सही टाइम पर लें। अर्जुन की छाल आप दवाओं के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन याद रखें ये दवाओं का विकल्प नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देर तक बैठने से बढ़ती हैं हार्ट की बीमारियां, डॉक्टर ने शेयर किया सिंपल हैक!
ये भी पढ़ें:सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, इमरजेंसी के लिए पास में रखें ये दवा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।