सिगरेट-शराब से भी खतरनाक है ये 1 आदत, मुंबई के सर्जन बोले- बन सकती है जल्दी मौत की वजह!
मुंबई के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ मनन वोरा ने एक ऐसी हैबिट के बारे में बताया है, जो शराब और सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। डराने वाली बात ये है कि ज्यादातर लोग डेली बेसिस पर ये कर रहे हैं।

एक हेल्दी और फिट लाइफ सभी चाहते हैं। लेकिन कई बार अनजाने में ही हमारी कुछ आदतें सेहत की दुश्मन बन जाती हैं। अब उदाहरण के लिए देखें तो हम सभी को मोटे तौर पर पता है कि सिगरेट और शराब सेहत के लिए खराब हैं। ज्यादातर लोग इन्हें अवॉइड ही करते हैं। लेकिन एक चीज और ऐसी है, जो लगभग हर कोई फेस कर रहा है और वो इन दोनों चीजों से ज्यादा खतरनाक है। मुंबई के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ मनन वोरा कहते हैं कि शराब और सिगरेट आपको भले ना मारें, लेकिन स्ट्रेस जरूर ऐसा कर सकता है। जी हां, ये सुनने में थोड़ा शॉकिंग है लेकिन डेली बेसिस पर जो आप ढेर सारा स्ट्रेस और टेंशन ले कर बैठ जाते हैं, ये आपकी सेहत के लिए सबसे डेंजर हैबिट हो सकती है।
क्या स्ट्रेस वाकई इतना खतरनाक है?
डॉ मनन कहते हैं 'अल्कोहल और सिगरेट आपको नहीं मार रहे, बल्कि आपका स्ट्रेस आपको अंदर से मार रहा है'। जब भी आप मानसिक रूप से थका हुआ, हारा हुआ या बहुत दवाब महसूस करते हैं, तो आपकी बॉडी कॉर्टिसोल और एड्रेनालाईन हार्मोन रिलीज करती है, यही स्ट्रेस यानी तनाव होता है।
सिर्फ मानसिक नहीं होता तनाव, बाहर भी दिखते हैं संकेत
डॉ मनन कहते हैं कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि तनाव सिर्फ मानसिक होता है। जबकि ये आपको पूरी बॉडी को प्रभावित करता है। इसके कुछ संकेत बाहर भी देखने को मिलते हैं, जिनपर आपको ध्यान देना चाहिए। जैसे पीठ दर्द, तनाव के कारण सिरदर्द होना, मांसपेशियों में गांठे, कंधों में जकड़न और दांत भींचना। जब भी आप तनाव में होते हैं, तो आपका शरीर सिकुड़ता और कसता जाता है।
सही नींद ना लेने से बढ़ जाता है खतरा
डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि सही नींद ना लेने से ये खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। जब आपके शरीर को गहरी और अच्छी नींद नहीं मिलती है, तो बॉडी खुद को रिकवर ही नहीं कर पाती है। दरअसल गहरी नींद शरीर के लिए एक 'रीसेट मैकेनिज्म' की तरह काम करती है। इसी दौरान आपके स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं, मसल्स रिलेक्स करती हैं और टिश्यू खुद को रिपेयर करते हैं। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की गहरी और अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन