लिवर का फैट गला सकती है सिर्फ ये 1 ड्रिंक, फोर्टिस के डॉक्टर ने बताए चौंकाने वाले फायदे!
Black Coffee for Fatty Liver: फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य बताते हैं कि लिवर से फैट सिर्फ एक ही ड्रिंक रिमूव कर सकती है, और वो ड्रिंक है ब्लैक कॉफी। कई रिसर्च में भी ये सामने आया है।

फैटी लिवर की समस्या आजकल बहुत कॉमन हो गई है। खासतौर से जिन लोगों का ज्यादातर समय बैठे हुए गुजरता है या डाइट में ऑयली और प्रोसेस्ड फूड की मात्रा ज्यादा है, उन लोगों में फैटी लिवर होने के चांस बढ़ जाते हैं। ये एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें लिवर सेल्स के अंदर फैट जमा हो जाता है। इस वजह से लिवर पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है और इसकी फंक्शनिंग प्रभावित होती है। फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य बताते हैं कि लिवर से फैट सिर्फ एक ही ड्रिंक रिमूव कर सकती है, और वो ड्रिंक है ब्लैक कॉफी। कई रिसर्च में भी ये सामने आया है कि ब्लैक कॉफी, लिवर के फैट जमा फैट को निकालने में बहुत कारगर है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
लिवर से फैट निकालने का काम करती है ब्लैक कॉफी
डॉ शुभम वात्स्य बताते हैं कि बिना चीनी और दूध के बनी कॉफी, एकमात्र ऐसी ड्रिंक है जो आपके लिवर में जमा फैट निकालने का काम करती है। अगर रोजाना आप 3 से 4 कप ब्लैक कॉफी पीते हैं, तो आपके लिवर का सारा फैट निकलने की क्षमता इसमें है। ये एक बहुत अच्छी लिवर प्रोटेक्शन ड्रिंक है, जिसे आपको अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है ब्लैक कॉफी
डॉ शुभम कहते हैं कि कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनोल्स और कई ऐसे तत्व होते हैं, जो लिवर सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। ये लिवर इन्फ्लेमेशन और फाइब्रोसिस को कम करने में भी मदद करती है। हालांकि इसमें दूध और चीनी का इस्तेमाल ना करें। सिर्फ पानी और कॉफी नियमित रूप से पीने पर फैटी लिवर का खतरा कम हो जाता है।
ब्लैक कॉफी पीने के अन्य फायदे
फैटी लिवर के अलावा भी ब्लैक कॉफी पीने के कई फायदे हैं। ये बॉडी का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करती है। बिना एक्सट्रा कैलोरी के शरीर को एनर्जी देती है, जिससे वेट लॉस में फायदा होता है। ब्लैक कॉफी डाइजेशन के लिए अच्छी होती है और साथ ही मेंटल क्लैरिटी, फोकस और अलर्टनेस बढ़ाती है। इतना ही नहीं, ये डायबिटीज मैनेजमेंट और हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन