सर्दियों में आपको भी बार-बार पेशाब आता है? एम्स के यूरोलॉजिस्ट से जान लें वजह! Why Do We Pee More in Winter? Urologist Explains the Science Behind It, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

सर्दियों में आपको भी बार-बार पेशाब आता है? एम्स के यूरोलॉजिस्ट से जान लें वजह!

Frequent urination in Winters: सर्दियों में ज्यादातर लोगों के साथ ये प्रॉब्लम होती है, जब उन्हें गर्मियों के मुकाबले कुछ ज्यादा ही पेशाब आता है। यूरोलॉजिस्ट डॉ परवेज ने इसके पीछे की साइंटिफिक वजह बताई है।

Thu, 27 Nov 2025 01:48 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दियों में आपको भी बार-बार पेशाब आता है? एम्स के यूरोलॉजिस्ट से जान लें वजह!

जरा सोचकर देखिए सर्दियों के मौसम में आप रजाई में सो रहे हों। अभी गर्माहट आना शुरू ही हुई थी कि अचानक टॉयलेट जाना पड़ जाए। किसी टॉर्चर से कम नहीं है, हैं ना? लेकिन सर्दियों में ज्यादातर लोगों के साथ ये प्रॉब्लम होती है, जब उन्हें गर्मियों के मुकाबले कुछ ज्यादा ही पेशाब आता है। लेकिन क्या ऐसा सिर्फ हमें लगता है या वाकई होता भी है? यूरोलॉजिस्ट डॉ परवेज इसी बारे में एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए बताते हैं कि ठंड में वाकई ज्यादा पेशाब आता है। इसके पीछे अच्छी-खासी साइंटिफिक वजह जिम्मेदार है। तो चलिए समझते हैं, ऐसा आखिर क्यों होता है।

आखिर ठंड में ज्यादा पेशाब क्यों आता है?

यूरोलॉजिस्ट कहते हैं कि दरअसल सर्दियों में हमारे शरीर के बाहरी हिस्सों में मौजूद नसें सिकुड़ने लगती हैं। ऐसा ठंड के कारण होता है। इस वजह से सारी ब्लड सप्लाई बॉडी के सेंट्रल पार्ट पर आने लगती है। यहां ब्लड सप्लाई अचानक बढ़ने की वजह से किडनी भी ज्यादा एक्टिव हो जाती है और वो सभी चीजें छानकर यूरिन के जरिए बाहर निकालने लगती है। यही वजह है कि सर्दियों में अचानक से ज्यादा पेशाब आने की समस्या होने लगती है।

भूलकर भी पानी कम ना पीएं

डॉ परवेज कहते हैं कि कई लोग बार-बार पेशाब के डर से पानी पीना कम कर देते हैं, जबकि ये बिल्कुल गलत है। अगर आप खुद को हाइड्रेट नहीं रखेंगे तो यूरिन गाढ़ा बनने लगेगा, जिससे और भी ज्यादा जलन और दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए ठंड के मौसम में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना ना भूलें।

क्या इसका कोई इलाज है?

डॉक्टर बताते हैं कि ये कोई समस्या नहीं है, बल्कि हमारी बॉडी का प्रोटेक्टिव मैकेनिज्म है। ये बहुत आम है और इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं है। हालांकि अगर आप अपनी बॉडी के टेंपरेचर को हल्का गर्म रखें, तो फायदा हो सकता है। इसके लिए आप हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं, रात में सोने से पहले गर्म दूध के साथ केसर, हल्दी या अंजीर जैसी गर्म चीजों का सेवन कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्जन ने बताया क्यों नहीं उबालना चाहिए पैकेट वाला दूध, आप तो नहीं करते ये गलती?
ये भी पढ़ें:छुहारा या खजूर, कौन है सेहत के लिए सबसे फायदेमंद? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।