क्या शरीर ठंडा रख सकते हैं दही-छाछ? डायटीशियन ने बताया क्या खाकर शरीर रहेगा कूल Can Curd and Chaas keep your body cool Dietician Reveals what to eat to keep your body cool, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

क्या शरीर ठंडा रख सकते हैं दही-छाछ? डायटीशियन ने बताया क्या खाकर शरीर रहेगा कूल

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही दही-छाछ का सेवन बढ़ जाता है, क्योंकि इसकी तासीर को ठंडा माना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। डायटीशियन ने बताया है कि किन चीजों को खाकर शरीर कूल रह सकता है। आप भी जानिए-

Wed, 29 April 2026 12:42 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या शरीर ठंडा रख सकते हैं दही-छाछ? डायटीशियन ने बताया क्या खाकर शरीर रहेगा कूल

दही और योगर्ट को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए इन दोनों चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। खासतौर से लोग इन दोनों चीजों का सेवन गर्मियों में सबसे ज्यादा करते हैं। माना जाता है कि ये दोनों चीजें शरीर को ठंडा रखने का काम करती हैं। ऐसे में डायटीशियन हिमाली ने कुथ मिथकों को क्लीयर किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 की उम्र से हर सुबह करने चाहिए ये 5 काम, माता-पिता को जरूर बताएं

क्या कहती हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियां शुरू होते ही सभी लोग ऐसे खाने और पीने की चीजों को खोजते हैं जो गर्मी के लिए बेस्ट हों। ऐसे में माना जाता है कि दही, छाछ, और योगर्ट शरीर को ठंडा कर सकते हैं। लेकिन ये ऐसा नहीं करते। इन चीजों को फ्रिज में रखा जाता है इसलिए ये तापमान में ठंडे होते हैं।

शरीर को करता है गर्म

आयुर्वेद में दही को गर्म और पचाने के लिए हैवी माना गया है। इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म को भी स्लो कर सकते हैं। खाने के बाद इन चीजों की वजह से पित्त बढ़ता है। ऐसे में अगर आप बहुत ज्यादा दही और छाछ पीते हैं तो गर्मियों में ये आपके शरीर को गर्म कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 बातें अपनाकर गर्मियों में पाचन की समस्या होगी दूर, फुल फैमिली रहेगी हेल्दी!

स्किन से जुड़ी दिक्कतें

बहुत ज्यादा मात्रा में इन चीजों को खाने से एक्ने, एसिडिटी, हॉट फ्लैशेज, रैशेज, बहुत ज्यादा पसीना, हेयर फॉल जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कब और कैसे खाएं-पिएं

छाछ और दही को लंच में हफ्ते में एक या दो बार खाएं। इसे डिनर के टाइम पर अवॉइड कर सकते हैं। हफ्ते में जिस दिन दही नहीं खा रहे हैं उस दिन छाछ पिएं। ध्यान रखें बहुत पतली छाछ ही पिएं।

एक्सपर्ट ने पोस्ट में लिखा है कि दही में देसी खांड या फिर मिश्री मिलाकर खाएं और छाछ में जीरा पाउडर मिलाकर पिएं। दो दिन पुराने दही को खाने से बचें। कोशिश करें कि फ्रेश दही खाए।

ठंडक देने वाली कौन सी चीजें हैं?

1) काली किशमिश- रोजाना 6 से 7 काली किशमिश को रातभर थोड़े पानी में भिगोएं। फिर रोजाना सुबह खाली पेट खाएं।

2) सौंफ के बीज- एक गिलास सौंफ का शरबत रोजाना शाम को 4 से 5 बजे के बीच पिएं।

3) गुलकंद- एक चम्मच गुलकंद लंच या फिर डिनर के बाद खाएं।

4) पुदीना और धनिया- 4 से 5 चम्मच धनिया और पुदीना की चटनी को खाने में शामिल करें।

5) नारियल का दूध या फिर नारियल पानी पिएं।

6) सब्जा बीज और गोंद कतीरा- शरबत या फिर नींबू पानी में सब्जा बीज और गोंद कतीरा मिलाकर पिएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! हीटवेव से बचने के लिए डायट में करें जरूरी बदलाव, पेट और शरीर रहेगा ठंडा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।