चाय के साथ गलत चीज खाने पर होता है बड़ा नुकसान, डॉक्टर से जानें क्या खाएं Eating the wrong thing with tea can be very harmful Learn What to Eat with Tea from doctor, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

चाय के साथ गलत चीज खाने पर होता है बड़ा नुकसान, डॉक्टर से जानें क्या खाएं

चाय हर घर में पी जाने वाली एक कॉमन ड्रिंक है। लेकिन इसके साथ क्या खाएं इसे लेकर कंफ्यूजन बना रहता है। यहां एक्सपर्ट से जानिए क चाय के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए। 

Wed, 29 April 2026 10:42 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
चाय के साथ गलत चीज खाने पर होता है बड़ा नुकसान, डॉक्टर से जानें क्या खाएं

दुनिया में अगर किसी चीज को पानी के बाद सबसे ज्यादा पिया जाता है तो वह चाय है। माना जाता है कि चाय की खोज सबसे पहले चीन में हुई थी। लेकिन भारत में लोग इसे सबसे ज्यादा पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग दिनभर में 10 कप चाय पी जाते हैं। चाय अलग-अलग प्रकार की होती है। हालांकि, चाय की पत्तियां एक ही पौधे से आती हैं, बस इन्हें प्रोसेस करने के तरीके के आधार पर ये अलग-अलग प्रकार की बनती हैं।आज भारत दुनिया के सबसे बड़े चाय उत्पादकों में से एक है। यहां असम और दार्जीलिंग की चाय पूरी दुनिया में फेमस है। चाय के साथ लोग कुछ हल्के-फुल्के स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कंफ्यूजन ही यही रहता है कि चाय के साथ क्या खाएं क्योंकि अगर आप चाय के साथ कोई गलत चीज खाते हैं तो सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए बताया कि चाय के साथ क्या खाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! हीटवेव से बचने के लिए डायट में करें जरूरी बदलाव, पेट और शरीर रहेगा ठंडा

क्या कहती हैं डॉक्टर

डॉक्टर कहती हैं कि चाय एसिडिक होने के साथ अंदर से शरीर को ड्राई करने वाली और पित्त बढ़ाने वाली होती है। इसलिए जो भी चीजें खाएं इसको बैलेंस करके ही खाएं। इसलिए बेस्ट है कि आप रोस्टेड मखाना खाएं। ये मीठे और अल्कालाइन होते हैं जो पूरी तरह से चाय से होने वाली एसिडिटी और ड्राईनेस को बैलेंस करते हैं। इसके अलावा आप रोस्टेड नट्स खा सकते हैं। बादाम, अखरोट और पिस्ता को बिना नमक के रोस्ट करके चाय के साथ खा सकते हैं। नट्स और अखरोट के अलावा रोस्टेड चना भी बेहतरीन होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! हीटवेव से बचने के लिए डायट में करें जरूरी बदलाव, पेट और शरीर रहेगा ठंडा

किन चीजों को अवॉइड करें

बहुत से लोग चाय के साथ समोसे, तीखी चिप्स और नमकीन खाना पसंद करते हैं। लेकिन डॉक्टर चाय के साथ नमक, स्पाइसी और फ्राइड चीजों को पूरी तरह से अवॉइड करें। जिन भी चीजों से एसिडिटी होती है, उन सभी चीजों को अवॉइड करें।

क्या खा सकते हैं नमकीन

बहुत से लोग चाय के साथ नमकीन खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या ये सही है? एक्सपर्ट कहती हैं कि चाय के साथ आप नमकीन खा सकते हैं अगर चाय में दूध न हो तो। चाय में दूध न होने पर नमक वाली चीजों को साथ खा सकते हैं। डाक्टर चाय के साथ बिस्कुट भी कभी-कभी खाने की सलाह देती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:70-90 किलो के बीच अटक गया है वजन? देखें 1400 कैलोरी वाला डायट प्लान

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।