आपकी हथेलियों में छिपा है 'हार्ट' का इलाज, योग एक्सपर्ट बोलीं रोज करें ये 3 मुद्रा!
Heart Health: अपनी हार्ट हेल्थ का ध्यान रखने के लिए आप अपने डेली रूटीन में कुछ हैंड मूवमेंट शामिल कर सकते हैं। योग एक्सपर्ट कहती हैं कि रोजाना इन्हें करने से आपका हार्ट आपको जरूर धन्यवाद कहेगा।

आजकल हार्ट से जुड़ी समस्याएं काफी कॉमन हो गई हैं। आप नोटिस करेंगे कि गलत खानपान और लाइफस्टाइल का असर बड़ी तेजी से दिल की सेहत पर भी पड़ रहा है। आर्टरीज यानी दिल की नसें ब्लॉक होना, हार्ट पर प्रेशर पड़ना और भी कई समस्याएं हैं, जो कॉमन होती जा रही हैं। अब सवाल है कि दिल की इस बिगड़ती सेहत का ध्यान कैसे रखा जाए? अगर आप से कहें कि आपके हार्ट की हेल्थ, आपके हाथों में ही छिपी है तब? ये सुनने में अजीब है और शायद आपको यकीन भी ना हो। लेकिन सच मानिए अगर आप कुछ हैंड मूवमेंट यानी हाथों से मुद्राएं प्रैक्टिस करें, तो आपका दिल आपको धन्यवाद जरूर कहेगा। योग एक्सपर्ट राधेसा (हमयोग) ने ऐसे ही कुछ हैंड मूवमेंट शेयर किए हैं, जो आपको रोजाना कुछ देर करने चाहिए।
बैठे-बैठे हाथों से करें ये 3 मुद्राएं
- पहली मुद्रा के लिए, अपनी बीच वाली दोनों उंगलियों को मोड़ लें। अब दूसरे हाथ से अपनी इंडेक्स फिंगर (पहली उंगली) और सबसे छोटी वाली उंगली को पकड़ें और बीच वाली मुड़ी हुई फिंगर्स को ऊपर-नीचे की ओर मूव करते रहें। योग एक्सपर्ट कहती हैं कि इसे रोजाना आप 5 से 7 मिनट के लिए कर सकते हैं।
- दूसरी मुद्रा के लिए, अपने हाथ की मुट्ठी बनाएं और फिर उसे खोल दें। इसी तरह आपको अपनी मुट्ठी बार-बार बंद करनी है और बार-बार खोलनी है। इसे भी आप रोजाना 5 मिनट के लिए दोहरा सकते हैं।
- तीसरी मुद्रा भी बेहद आसान है। इसके लिए अपनी हथेली को खोल लें। अब हाथ के अंगूठे को आगे की तरफ मोड़कर हथेली से टच करें और फिर पीछे की ओर ले जाएं। ये मूवमेंट आपको बार बार रिपीट करना है। रोजाना 3-5 मिनट करना आपके हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होगा।
डीप ब्रीदिंग के साथ करें ये हैंड मूवमेंट
डीप ब्रीदिंग के साथ जब आप ये छोटे-छोटे हैंड मूवमेंट शामिल कर लेते हैं, तो फायदा और भी बढ़ जाता है। इन्हें करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, नर्व्स रिलेक्स मोड में आती हैं, हार्ट-ब्रेन सिग्नलिंग बेहतर होती है और एंग्जाइटी से रिलीफ मिलता है। हालांकि ध्यान रखें कि ये कोई दवाई का विकल्प नहीं हैं। इसलिए अगर आपको चेस्ट में भारीपन या दर्द महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह लें। इन हैंड मूवमेंट को सिर्फ आप एक सपोर्ट के तौर कर देख सकते हैं।
नोट: यह लेख सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और ना ही इनका समर्थन करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन