हार्ट सर्जन ने बताए 6 ‘हेल्दी’ फूड्स, जो दिल और किडनी को नुकसान कर सकते हैं! केला, पालक भी हैं शामिल Cardiologist Warns These 6 Healthy Foods May Harm Your Heart and Kidneys, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

हार्ट सर्जन ने बताए 6 ‘हेल्दी’ फूड्स, जो दिल और किडनी को नुकसान कर सकते हैं! केला, पालक भी हैं शामिल

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ डिमिट्री यारानोव ने एक पोस्ट के जरिए ऐसे कुछ हेल्दी फूड्स की लिस्ट शेयर की है, जो मोटे तौर पर हमें हेल्दी लगते हैं, लेकिन आपकी हार्ट और किडनी हेल्थ पर बुरा असर डाल सकते हैं।

Tue, 25 Nov 2025 07:20 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
हार्ट सर्जन ने बताए 6 ‘हेल्दी’ फूड्स, जो दिल और किडनी को नुकसान कर सकते हैं! केला, पालक भी हैं शामिल

ये बात हम सभी सुनते आए हैं कि हेल्दी रहना है, तो हेल्दी खानपान रखना जरूरी है। लेकिन असल में ये हेल्दी फूड क्या है? क्योंकि कई बार जिस चीज को हम हेल्दी समझकर खा रहे होते हैं, वो हमारे शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा रही होती है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ डिमिट्री यारानोव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ऐसी ही कुछ हेल्दी फूड्स की लिस्ट शेयर की है, जो मोटे तौर पर हमें हेल्दी लगते हैं, लेकिन आपकी हार्ट और किडनी हेल्थ पर बुरा असर डाल सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि असल में ये फूड पूरी तरह खराब नहीं हैं, बल्कि ये है कि आपका हार्ट, किडनी और चल रही दवाइयाँ आपके शरीर में सॉल्ट, पोटैशियम और मेटाबॉलिज्म को प्रोसेस करने का तरीका बदल देते हैं। तो आइए जानते हैं डॉक्टर ने क्या-क्या फूड्स बताए हैं।

केला

केला एक हेल्दी फूड है और इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन अगर आपकी किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर रही हैं या फिर आप स्पिरोनोलैक्टोन और ARNI जैसी दवाइयां ले रहे हैं, तो ये पोटैशियम खतरनाक मात्रा में आपकी बॉडी में जमा हो सकता है।

ग्रेपफ्रूट

ग्रेपफ्रूट आपके लीवर के कुछ दवाइयों को प्रॉसेस करने के तरीके से हस्तक्षेप कर सकता है। जो लोग ट्रांसप्लांट करा चुके हैं या कुछ खास तरह की दवाइयां ले रहे हैं, उनके लिए ये हस्तक्षेप दवा की मात्रा को सेफ लिमिट से ज्यादा बढ़ा सकता है।

पालक

पालक एक पोटैशियम रिच फूड है। अगर आप खून पतला करने की दवाइयां ले रहे हैं, तो ये उनके प्रभाव को कम कर सकता है। डॉ कहते हैं कि ये हेल्दी फूड है, लेकिन कोशिश करें कि इसे कम से कम डाइट में शामिल करें।

सोय सॉस

सोय सॉस में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिस वजह से ये बॉडी में फ्लूड रिटेंशन (पानी जमा होना) की वजह बन सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि सिर्फ एक बार सोय सॉस खाने से आपके पहले से ज्यादा भारी और सांस लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं।

मुलेठी

असली काली मुलेठी आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है और बॉडी में पोटैशियम की मात्रा को कम कर सकती है। ये अक्सर मार्केट में मिलने वाले सप्लीमेंट्स, टी और फ्लेवर्ड प्रोडक्ट्स में मौजूद होती है, जिसका लोग अनजाने में ही सेवन करते रहते हैं।

अल्कोहल

कुछ लोगों को लगता है कि थोड़ी मात्रा में अल्कोहल पीना हेल्दी होता है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये आपकी हार्ट हेल्थ के लिए टॉक्सिन होता है। डॉक्टर बताते हैं कि बहुत से मरीजों में हार्ट फंक्शन खराब होने का मुख्य कारण यही होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मृति के पिता को आया हार्ट अटैक, सर्जन ने बताया 1 संकेत जो पहले दिख जाता है!
ये भी पढ़ें:शराब से भी ज्यादा लीवर को नुकसान पहुंचाता है ये 1 फूड, डॉ बोले- रोज खा रहे लोग!

नोट: यह लेख सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और ना ही इनका समर्थन करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।