मीठे केक से भी तेज शुगर बढ़ाते हैं ये 3 कॉमन फूड्स, अमरीकी डॉक्टर ने बताई लिस्ट These 3 Common Dinner Foods Spike Blood Sugar Faster Than Chocolate Cake Says Doctor, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

मीठे केक से भी तेज शुगर बढ़ाते हैं ये 3 कॉमन फूड्स, अमरीकी डॉक्टर ने बताई लिस्ट

मीठे फूड्स तो आमतौर पर अवॉइड हो जाते हैं, लेकिन समस्या उन फूड्स की है जो इतने हार्मफुल नहीं लगते लेकिन तेजी से शुगर लेवल बढ़ाते हैं। एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ एलेसिया ने ऐसे ही तीन फूड्स के बारे में बताया है।

Wed, 29 Oct 2025 06:59 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
मीठे केक से भी तेज शुगर बढ़ाते हैं ये 3 कॉमन फूड्स, अमरीकी डॉक्टर ने बताई लिस्ट

शुगर यानी डायबिटीज की बीमारी आजकल बहुत कॉमन होती जा रही है। वजह है गलत खानपान और बिगड़ता ओवरऑल लाइफस्टाइल। इसलिए जब बात डायबिटीज मैनेजमेंट की आती है, तो सबसे जरूरी होता है अपनी डाइट में सुधार करना। मीठे फूड्स तो आमतौर पर अवॉइड हो जाते हैं, लेकिन समस्या उन फूड्स की है जो इतने हार्मफुल नहीं लगते लेकिन तेजी से शुगर लेवल बढ़ाते हैं। एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ एलेसिया ने ऐसे ही तीन फूड्स के बारे में बताया है। डॉक्टर कहती हैं कि ये कॉमन डिनर फूड्स मीठे चॉकलेट केक से भी ज्यादा तेजी से शुगर बढ़ाते हैं। कहीं डेली बेसिस पर आप तो इन्हें नहीं ले रहे? आइए जरा लिस्ट देख लेते हैं।

इंस्टेंट वाइट राइस

आजकल ज्यादातर घरों में इंस्टेंट वाइट राइस खाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं। डॉक्टर कहती हैं कि ये पहले से ही कुक होते हैं, जिन्हें बाद में सुखाया जाता है। इस वजह से इनका स्टार्च स्ट्रक्चर ब्रेक डाउन हो जाता है, जिससे आपकी बॉडी इन्हें ग्लूकोज जितनी तेजी से एब्जॉर्ब करती है। इंस्टेंट वाइट राइस खाने के बजाए क्विनोआ और जैस्मिन राइस जैसे विकल्प ट्राई करें, ये ब्लड शुगर लेवल को तेजी से स्पाइक नहीं करेंगे।

मैश्ड और बेक पोटेटो

एक्सपर्ट बताती हैं कि आलू को कुक कर के मैश्ड करने के बाद खाने से उसका सर्फेस एरिया ज्यादा हो जाता है, जिससे स्टार्च जिलेटिनाइजेशन बढ़ जाता है और डाइजेशन भी तेज होता है। इसकी जगह आप को हल्का रोस्ट कर के खा सकते हैं, हालांकि उसके छिलके को ना हटाएं। इसके अलावा आप आलू को कुछ देर रखने के बाद खा सकते हैं, इससे रेसिस्टेंट स्टार्च डेवलप हो जाता है और शुगर स्पाइक नहीं होती।

वाइट ब्रेड

वाइट ब्रेड रिफाइंड फ्लोर यानी मैदा से बनता है, जो बहुत जल्दी ग्लूकोज में टूट जाता है। डॉ कहती हैं कि इसकी जगह आप दूसरे विकल्प जैसे सॉरडो ब्रेड या स्प्राउटेड ब्रेड शामिल कर सकते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है और ये फाइबर से भी भरपूर होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलिया भट्ट के न्यूट्रिशनिस्ट की चेतावनी, फ्रूट जूस को बताया सेहत के लिए जहर
ये भी पढ़ें:एम्स के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने 8 सब्जियों को बताया आंत- लिवर के लिए वरदान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।