हार्ट अटैक से एक महीने पहले शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी Signs of heart attack that may appear a month before, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

हार्ट अटैक से एक महीने पहले शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

भारत में हार्ट अटैक के मामले हाल कुछ सालों से लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। जिन्हें इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। यहां देखिए दिल का दौरा पड़ने से पहले दिखने वाले लक्षण-

Fri, 27 March 2026 04:20 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
हार्ट अटैक से एक महीने पहले शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

बाकी बीमारियों की तरह हार्ट अटैक भी एक कॉमन समस्या बनती जा रही है। इस समस्या को लेकर सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है। बल्कि 18 से 45 वर्ष के युवाओं में भी इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन बढ़ते मामलों के पीछे शारीरिक गतिविधि में कमी और बहुत ज्यादा मात्रा में जंक फूड खाना शामिल है। इसके अलावा काम का तनाव और बीपी में उतार-चढ़ाव भी दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं? नहीं तो यहां जानिए उन संकेतों के बारे में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्ट अटैक के खतरे को कम करने वाली 5 आदतें, डॉक्टर ने बताई

1) लगातार जी मिचलाना और चक्कर आना

हार्ट अटैक के मुख्य संकेतों में से एक लगातार जी मिचलाना और चक्कर आना है। बहुत से लोग अटैक आने पर हॉस्पिटल में इस शिकायत को लेकर पहुंचते हैं कि वह हफ्तों से जी मिचलाना और चक्कर आने की समस्या से जूझ रहे हैं। वह समझते हैं कि ऐसा धूप या टेंशन की वजह से हो रहा है। लेकिन असल में ये लक्षण हार्ट में दिक्कत का संकेत होते हैं। अगर ये किसी क्लीयर कारण की वजह से नहीं है तो एक्सपर्ट से मिलें।

2) बहुत थकान और लगातार सिरदर्द

ये काम की वजह से नहीं बल्कि एक अलग तरह की थकान है जो खूब आराम करने के बाद भी कम नहीं होती है। इसके साथ ही अगर आपको रोजाना सिरदर्द हो रहा है और ये समय के साथ बुरा हो रहा है तो ये हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों में से एक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा फिट रहने के लिए समय-समय पर करवाएं टेस्ट, देखिए उम्र के मुताबिक हेल्थ चेकअप

3) एक तरफ सुन्न होना

अगर आप अचानक से सोते समय हाथ, पैर सुन्नपन महसूस कर रहे हैं तो ये ब्लड फ्लो कम होने का संकेत है। ये हार्ट फेल होने के लक्षण में से एक है।

4) अचानक देखने में दिक्कत

डबल वीजन, ब्लर दिखना, या एक आंख का सही से फोकस न कर पाना इस बात का संकेत हो सकता है कि कोरोनरी अर्टरी ब्लॉक है या प्रेशर कम हो रहा है। अगर इसका इलाज नहीं करवाया जाता तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समर ड्रिंक्स को हेल्थ कोच ने दी रेटिंग, जानें किसे मिले पूरे नंबर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।