रोज चावल खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं? मुंबई के सर्जन ने बताया छोड़ना जरूरी है या नहीं! Stop Blaming Rice Orthopaedic Surgeon Explains Why Its Actually Healthy, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

रोज चावल खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं? मुंबई के सर्जन ने बताया छोड़ना जरूरी है या नहीं!

कुछ लोग मानते हैं कि चावल इंफ्लेमेशन को बढ़ावा देते हैं और हड्डियों को कमजोर करते हैं। लेकिन क्या वाकई चावल हमारी सेहत के इतने बड़े दुश्मन हैं? इसपर एक्सपर्ट ने अपनी राय साझा की है, आइए जानते हैं।

Thu, 30 Oct 2025 08:14 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
रोज चावल खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं? मुंबई के सर्जन ने बताया छोड़ना जरूरी है या नहीं!

चावल हमारी डाइट का बहुत अहम हिस्सा हैं। देश के ज्यादातर लोग डेली बेसिस पर चावल खाते हैं। लेकिन आजकल कार्ब्स फ्री डाइट काफी पॉपुलर हो रही है, जिसमें लोग चावल को पूरी तरह डाइट से बाहर कर रहे हैं। कई लोगों का तो ये भी मानना है कि चावल अनहेल्दी होते हैं, इसलिए अगर हेल्दी और फिट रहना है तो चावल खाना बंद करना पड़ेगा। कुछ लोग ये भी मानते हैं कि चावल इंफ्लेमेशन को बढ़ावा देते हैं और हड्डियों को कमजोर करते हैं। लेकिन क्या वाकई चावल हमारी सेहत के इतने बड़े दुश्मन हैं? और क्या वाकई हेल्दी रहने के लिए इन्हें डाइट से पूरी तरह बाहर करना जरूरी है? इसी बारे में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ मनन वोरा से एक पोस्ट साझा की है, आइए विस्तार से जानते हैं।

हेल्दी रहने के लिए चावल छोड़ना जरूरी है?

डॉ मनन कहते हैं कि ये सिर्फ एक मिथ है कि आपको हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट से चावल को पूरी तरह बाहर करना होगा। जबकि चावल तो इंस्टेंट एनर्जी का बहुत अच्छा सोर्स हैं। ये ग्लूटेन फ्री होते हैं और इनमें सोडियम और फैट की मात्रा भी काफी कम होती है। इतना ही नहीं चावल में आयरन, विटामिन बी और मैग्नीशियम जैसी कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।

चावल खाने से कमजोर होती है हड्डियां?

चावल को ले कर एक मिथ और भी काफी पॉपुलर ही कि इन्हें खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं। डॉ कहते हैं कि आपकी हड्डियों और जोड़ों को हेल्दी रहने के लिए मसल स्ट्रेंथ और रिकवरी की जरूरत होती है। वहीं मसल रिकवरी के लिए ग्लाइकोजन जरूरी होता है, जो कार्ब्स से आता है। ऐसे में जब आप चावल जैसे कार्ब्स अपनी डाइट से बाहर कर देते हैं, तो ग्लाइकोजन कम होने लगता है, जिससे आपकी मसल रिकवरी में मुश्किल आती है और बोन सपोर्टिंग टिशू में भी ज्यादा माइक्रो स्ट्रेस होने लगता है।

प्रोटीन के साथ पेयर करें राइस

राइस को खाने का सबसे हेल्दी तरीका है कि आप इन्हें प्रोटीन के साथ पेयर करें। थाली में अगर एक कटोरी चावल ले रहे हैं, तो दो कटोरी दाल लें, साथ में फाइबर जैसे सलाद भी शामिल करें। जापान और कोरिया में लोग एक छोटी कटोरी में चावल लेते हैं, और बड़ी प्लेट में प्रोटीन का सोर्स। इस हैक से शुगर लेवल भी स्टेबल रहता है और वेट मैनेजमेंट का इश्यू भी नहीं आता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया दिन में कितना तेल, चीनी, नमक खाना सही है
ये भी पढ़ें:रसोई में खड़े-खड़े कर लें ये 2 आसान एक्सरसाइज, न्यूट्रीशनिस्ट बता रहीं फायदे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।