रसोई में खड़े-खड़े कर लें ये 2 आसान एक्सरसाइज, न्यूट्रीशनिस्ट बता रहीं ढेरों फायदे!
रसोई में ज्यादातर समय खड़े रहकर काम करना होता है, इसलिए घुटनों में दर्द होना भी आम है और फिर थकान भी इतनी हो जाती है कि अलग से कोई एक्सरसाइज करने का मन भी नहीं करता। ऐसे में आप खड़े-खड़े कुछ सिंपल सी एक्सरसाइज कर सकती हैं।

गृहणियों का ज्यादातर समय अक्सर रसोई में ही बीत जाता है। कभी ब्रेकफास्ट, कभी लंच तो कभी बच्चों की फरमाइशें, फिर दोबारा से रात के खाने की तैयारियां, समय कहां गया पता ही नहीं चलता। ऐसे में अपनी हेल्थ के लिए ज्यादातर महिलाएं थोड़ा सा समय भी नहीं निकाल पातीं। चूंकि रसोई में ज्यादातर समय खड़े रहकर काम करना होता है, इसलिए घुटनों में दर्द होना भी आम है और फिर थकान भी इतनी हो जाती है कि अलग से कोई एक्सरसाइज करने का मन भी नहीं करता। ऐसे में आप खड़े-खड़े कुछ सिंपल सी एक्सरसाइज कर सकती हैं। न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा जैन ने ऐसी दो सिंपल एक्सरसाइज शेयर की हैं, जो आप खड़े-खड़े कर लेंगी और इनके हेल्थ बेनिफिट्स भी कई हैं। आइए विस्तार में जानते हैं।
पंजों को ऊपर नीचे करें
रसोई में लंबे समय तक खड़ी रहती हैं, तो ये एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए अपने फ्रिज या दीवार का सहारा ले कर खड़ी हो जाएं। अब अपने पैरों को थोड़ा सा आगे की तरफ रखें। इसके बाद दोनों पंजों को ऊपर-नीचे करती रहें। ये सिंपल सा मूवमेंट काफी फायदेमंद है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ऐसा करने से आपके घुटने मजबूत होते हैं। अगर आपके घुटने मुड़ने में दिक्कत देते हैं या अक्सर घुटनों में दर्द बना रहता है, तो ये सिंपल सी एक्सरसाइज बहुत फायदा देगी।
एक्सरसाइज नंबर दो- 'काफ रेज'
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने किचन काउंटर का सपोर्ट लें और अपनी एड़ियों को ऊपर-नीचे करती रहें। शुरुआत में आप इसे 15-20 बार कर के दो से तीन सेट कर सकती हैं। ये ना सिर्फ आपके पैरों की हड्डियों और मूवमेंट को बेहतर बनाती है, बल्कि हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी मदद करती है और मेटाबॉलिक हेल्थ को इंप्रूव करती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन