न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया दिन में कितना तेल, चीनी, नमक खाना सही है, ऐसे 7 डेली फूड्स की मात्रा जान लें! Nutritionist Shares the Ideal Quantity of 7 Everyday Foods for a Healthy Life, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया दिन में कितना तेल, चीनी, नमक खाना सही है, ऐसे 7 डेली फूड्स की मात्रा जान लें!

हम सभी की डेली डाइट में कई चीजें ऐसी शामिल होती हैं, जिन्हें सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर लोग ये नहीं जानते हैं कि रोजाना वाली इन चीजों की सही मात्रा क्या होनी चाहिए। आइए इस बारे में न्यूट्रीशनिस्ट की राय जानते हैं।

Wed, 29 Oct 2025 08:00 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया दिन में कितना तेल, चीनी, नमक खाना सही है, ऐसे 7 डेली फूड्स की मात्रा जान लें!

ये सभी जानते हैं कि हेल्दी रहना है तो अपने खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। हम सभी की डेली डाइट में कई चीजें ऐसी शामिल होती हैं, जिन्हें सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी होता है। जैसे नमक, चीनी, तेल, फल या पानी ही ले लें। आमतौर पर लोग ये नहीं जानते हैं कि रोजाना वाली इन चीजों की सही मात्रा क्या होनी चाहिए। इससे होता ये है कि लोग पर्याप्त मात्रा में फल, सब्जियां या पानी नहीं लेते तो वहीं जरूरत से ज्यादा नमक, चीनी या तेल का सेवन कर लेते हैं। अगर हेल्दी रहना है, तो किस चीज की मात्रा कितनी होनी चाहिए इस बारे में न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन से बहुत डिटेल में बताया है। आइए जानते हैं।

एक दिन में कितना नमक खाएं?

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि एक दिन में आपको 5 ग्राम यानी एक चम्मच से ज्यादा नमक खाने से बचना चाहिए। इसे कम रखने से आपकी हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है और बीपी भी कंट्रोल रहता है। इसके अलावा ज्यादा नमक एड करना अवॉइड करें। आचार, पापड़, चिप्स, सॉस आदि चीजें, जिनमें काफी नमक होता है, इन्हें खाते हुए भी सावधानी बरतनी चाहिए।

कितनी चीनी खाना हेल्दी है?

एक्सपर्ट के मुताबिक एक दिन में आपको दो चम्मच यानी लगभग (8-10 ग्राम) से ज्यादा चीनी, शहद या गुड़ नहीं लेना चाहिए। इसे कम रखने से वेट गेन, एनर्जी क्रैश और मेटाबॉलिक इश्यूज कम होंगे। एक्स्ट्रा चीनी अक्सर चाय, मीठा या पैकेट बंद स्नैक्स के जरिए आपकी डाइट में आ जाती है, उसका बहुत ध्यान रखें।

तेल की मात्रा कितनी रखें?

एक दिन में आपको 15 ग्राम यानी लगभग 3 चम्मच से ज्यादा तेल नहीं लेना चाहिए। किसी तरह की डीप फ्राइंग अवॉइड करें, कोल्ड प्रेस्ड ऑयल इस्तेमाल करें और सरसों, मूंगफली और तिल के तेल को बदल बदलकर इस्तेमाल करते रहें।

सब्जियों की मात्रा रखें इतनी

रोजाना आपको 300 से 400 ग्राम सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि आपकी आधी प्लेट में सब्जियां ही होनी चाहिए। आप पकी हुई और कच्ची सब्जियों को मिला सकते हैं, जिससे फाइबर, विटामिन और आपके सोडियम का इंटेक भी बैलेंस हो जाएगा।

रोजाना इतने फल जरूर खाएं

न्यूट्रीशनिस्ट लीमा कहती हैं कि हेल्दी रहना है तो रोजाना 100 से 150 ग्राम फल जरूर खाएं। दो छोटे या एक माध्यम आकार का फल काफी होगा। ये आपको नेचुरल मिठास देते हैं, जिससे आपकी क्रेविंग कंट्रोल होती है और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मिल जाते हैं।

नट्स और सीड्स की मात्रा रखें इतनी

अपनी रोजाना की डाइट में एक मुट्ठी यानी लगभग 20-30 ग्राम नट्स और सीड्स शामिल करें। ये गुड फैट, प्रोटीन और मैग्नीशिया का अच्छा सोर्स हैं। आप बादाम, अखरोट, अलसी के बीज या सूरजमुखी के बीजों को स्नैक्स या टॉपिंग्स की तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी

खानपान के साथ साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि अगर आप एक एडल्ट मेल हैं, तो लगभग 12 गिलास पानी रोजाना पीएं। वहीं एक एडल्ट महिला के लिए कम से कम 8 गिलास पानी जरूरी है। ये आपके पाचन, स्किन हेल्थ और मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीठे केक से भी तेज शुगर बढ़ाते हैं ये 3 कॉमन फूड्स, अमरीकी डॉक्टर ने बताई लिस्ट
ये भी पढ़ें:कौन से बादाम और अखरोट खाने चाहिए? कैंसर स्पेशलिस्ट बोले ये 1 बात जरूर ध्यान रखें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।