स्मृति मंधाना के पिता को आया हार्ट अटैक, सर्जन ने बताया 1 संकेत जो हफ्ते भर पहले दिख जाता है! Smriti Mandhanas Father Suffered a Heart Attack Surgeon Reveals 1 Warning Sign That Appears a Week Earlier, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

स्मृति मंधाना के पिता को आया हार्ट अटैक, सर्जन ने बताया 1 संकेत जो हफ्ते भर पहले दिख जाता है!

स्मृति मांधाना के पिता को हार्ट अटैक आने की वजह से उनकी शादी टल गई है। हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, बल्कि इससे पहले संकेत भी देखने को मिलते हैं, जो ज्यादातर लोग इग्नोर कर देते हैं। आइए जानते हैं।

Mon, 24 Nov 2025 07:54 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
स्मृति मंधाना के पिता को आया हार्ट अटैक, सर्जन ने बताया 1 संकेत जो हफ्ते भर पहले दिख जाता है!

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी को टाल दिया गया है। वजह बताई जा रही है कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक हार्ट अटैक आया था। सवाल है कि क्या हार्ट अटैक एकदम अचानक आता है, या इसके कुछ संकेत पहले भी देखने को मिलते हैं? चूंकि आजकल हार्ट अटैक काफी कॉमन होता जा रहा है, इसलिए यह समझना जरूरी भी हो जाता है। डॉ ओबैदुर रहमान एक पोस्ट के जरिए बताते हैं कि दरअसल हार्ट अटैक आने से पहले लगभग हर इंसान में एक लक्षण कॉमन देखने को मिलता है, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज करते हैं। अगर सही समय पर इसे डॉक्टर को दिखा दिया जाए, तो खतरा काफी हद तक टल भी सकता है। आइए जानते हैं वो लक्षण क्या है।

हार्ट अटैक से पहले हर किसी में दिखता है ये लक्षण

डॉ ओबैदुर रहमान कहते हैं कि ज्यादातर लोग जिन्हें हार्ट अटैक होने वाला होता है, उन्हें कई दिनों पहले से ही इसका 1 संकेत जरूर देखने को मिल जाता है, लेकिन 92% लोग इसे नजरंदाज करते हैं। ये संकेत है, लेटते समय सांस लेने में परेशानी होना। कई लोग इसे एसिडिटी या एंग्जाइटी समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका हार्ट अपने ही फ्लूड में डूब रहा होता है।

स्ट्रेस नहीं, बॉडी दे रही होती है संकेत

डॉक्टर कहते हैं कि जब हार्ट कमजोर हो जाता है, तो खून वापस फेफड़ों में भरने लगता है। इस स्थिति में जैसे ही आप सीधा लेटते हैं, तो ग्रैविटी आपकी सांस लेने में मदद नहीं करती और आप घुटन महसूस करते हुए, पसीने से तर-बतर हो कर जागते हैं। ये स्ट्रेस या मामूली घबराहट नहीं है, बल्कि आपकी बॉडी आपको चीख-चीखकर संकेत दे रही है कि कुछ गड़बड़ है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लेनी चाहिए।

आजकल की जेनरेशन में हो रहा कॉमन

डॉ ओबैदुर रहमान कहते हैं कि आजकल की पीढ़ी में ये बहुत कॉमन इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि हमारी आदतें और लाइफस्टाइल ही वैसा बन गया है। देर रात तक जागना, डेडलाइन्स में डूबे रहना, खाना-पीना छोड़ देना, एनर्जी ड्रिंक्स पर जिंदा रहना और बॉडी को रिकवर होने के लिए समय ना देना। ध्यान रखें, आपके हार्ट को सिर्फ ऑक्सीजन से मतलब है आपकी महत्वाकांक्षाओं से नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब से भी ज्यादा लीवर को नुकसान पहुंचाता है ये 1 फूड, डॉ बोले- रोज खा रहे लोग!
ये भी पढ़ें:ऐसा क्या करें कि कभी कैंसर ना हो? डॉ बर्ग ने बताई 5 टिप्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।