ऐसा क्या करें कि कभी कैंसर ना हो? डॉ बर्ग ने बताई 5 टिप्स, जो आप आज से फॉलो कर सकते हैं!
Cancer: लोगों का अक्सर ये सवाल रहता है कि ऐसा क्या करें जो कभी कैंसर हो ही ना। जाने-आने डॉक्टर इरिक बर्ग ने कुछ टिप्स साझा की हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर कैंसर को काफी हद तक प्रिवेंट किया जा सकता है।

कैंसर ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही डर लगने लगता है। खासतौर से जिस तेजी से ये बीमारी बढ़ रही है, लोगों में चिंता और डर होना लाजमी भी है। ऐसे में लोगों का अक्सर ये सवाल रहता है कि ऐसा क्या करें जो कभी कैंसर हो ही ना। असल में ये वाकई पॉसिबल भी है, क्योंकि कैंसर जैसे रोग हमारे लाइफस्टाइल और खानपान पर काफी हद तक निर्भर होते हैं। अगर इनमें सुधार कर लिया जाए, तो काफी चांस होते हैं कि ऐसी बीमारियां आपको कभी होंगी ही नहीं। तो फिर ऐसी क्या आदतें हैं, जिन्हें अपनाकर कैंसर से बचा जा सकता है? जाने-आने डॉक्टर इरिक बर्ग ने कुछ टिप्स साझा की हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर कैंसर को प्रिवेंट किया जा सकता है। आइए जानते हैं, डॉक्टर का क्या कहना है।
कैंसर होता कैसे है?
डॉ इरिक कहते हैं कि कैंसर से बचाव कैसे करना है, ये जानने से पहले जरूरी है कि आप ये जान लें कि कैंसर आखिर होता कैसे है। दरअसल कैंसर तब होता है, जब आपके नॉर्मल सेल (कोशिका) का माइटोकोंड्रिया डैमेज हो जाता है। इसके डैमेज होते ही सेल का कंट्रोल मैकेनिज्म डिस्टर्ब हो जाता है और वो गलत तरीके से ग्रो होने लगता है, जिसे कैंसर कहते हैं। इसलिए कैंसर से बचाव करना है, तो इस माइटोकोंड्रिया को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है।
क्या करें कि कैंसर कभी ना हो?
1) रिफाइंड चीजों को डाइट से बाहर करें- डॉ इरिक कहते हैं कि अगर आपको कैंसर से बचना है, तो अपनी डाइट से हर तरह का रिफाइंड फूड बाहर कर दें। जैसे रिफाइंड शुगर, रिफाइंड ऑयल और स्टार्च आदि।
2) ज्यादा से ज्यादा धूप लें- डॉक्टर सलाह देते हैं कि जितना हो सके उतनी देर धूप लें। अगर आपके शरीर में पर्याप्त विटामिन डी होगा, तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा, जिससे कैंसर होने के चांस कम हो जाएंगे। सर्दियों में अगर धूप नहीं मिल पाती है, तो विटामिन डी के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। ध्यान रहे कैंसर से बचाव के लिए ये सबसे जरूरी विटामिन है।
3) फास्टिंग यानी उपवास करें- आपको अपने रूटीन में इंटरमिटेंट फास्टिंग शामिल करनी चाहिए, जहां आप अपनी बॉडी को लंबे घंटों तक फास्टिंग मोड में रखते हैं। इसके अलावा आप लॉन्ग पीरियॉडिक फास्टिंग भी कर सकते हैं। फास्टिंग माइटोकोंड्रिया को डैमेज होने से बचाती है।
4) रेगुलर एक्सरसाइज करें- नियमित रूप से एक्सरसाइज करने पर आपका माइटोकोंड्रिया हेल्दी रहता है। इतना ही नहीं एक्सरसाइज डैमेज हुए माइटोकॉन्ड्रिया को भी बाहर करने का काम करती है।
5) स्ट्रेस को दूर रखें- डॉ इरिक कहते हैं कि जितना हो सके स्ट्रेस को दूर ही रखें। इसके लिए लंबी वॉक पर जा सकते हैं, अच्छी नींद ले सकते हैं। इसके अलावा आसपास जो भी टॉक्सिक लोग हैं, उनसे दूरी बनाकर रख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन