शराब से भी ज्यादा लीवर को नुकसान पहुंचाता है ये 1 फूड, डॉक्टर बोले- रोज खा रहे ज्यादातर लोग!
Liver Health: लोग अक्सर सोचते हैं कि लीवर खराब होने के पीछे अल्कोहल, चीनी या फिर ऑयली फूड ही जिम्मेदार होता है। लेकिन एक चीज और है, जो इन सभी से ज्यादा खतरनाक है और आप डेली बेसिस पर कहीं ना कहीं उसका सेवन कर भी रहे हैं।

आजकल लीवर से जुड़ी बीमारियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। खासतौर से फैटी लीवर, लीवर इन्फेक्शन और लीवर सिरोसिस की समस्या आपको काफी कॉमन देखने को मिल जाएगी। दरअसल इसके पीछे सबसे बड़ा कारण हमारा लाइफस्टाइल और खासतौर से हमारा खानपान ही है। लोग अक्सर सोचते हैं कि लीवर खराब होने के पीछे अल्कोहल (शराब), चीनी या फिर ऑयली फूड ही जिम्मेदार होता है। लेकिन एक चीज और है, जो इन सभी से ज्यादा खतरनाक है और आप डेली बेसिस पर कहीं ना कहीं उसका सेवन कर भी रहे हैं। जाने-माने ग्लोबल वेलनेस एक्सपर्ट डॉ इरिक बर्ग ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए इसी खतरनाक फूड के बारे में बताया है, जो कहीं ना कहीं आपकी डाइट का हिस्सा बना हुआ है। आइए जानते हैं-
लीवर के लिए सबसे खतरनाक है ये फूड
डॉ इरिक बर्ग बताते हैं कि आपके लीवर के लिए सबसे खतरनाक फूड है, सीड ऑयल, जो इंडस्ट्रीज में काफी ढेर सारी प्रॉसेसिंग और हाई हीट के साथ बनाए जाते हैं। इन्हें 'हैक्सेन' नामक सॉल्वेंट से एक्सपोज किया जाता है, जो गैसोलीन में पाया जाता है। कुछ कॉमन सीड ऑयल हैं, सोयाबीन का तेल, कैनोला ऑयल, कॉर्न ऑयल, कॉटनसीड ऑयल। इसके अलावा सूरजमुखी का तेल, ग्रेपसीड ऑयल भी इन्हीं की कैटिगरी में शामिल हैं।
ज्यादातर चीजों में मौजूद होते हैं सीड ऑयल
सीड ऑयल ज्यादातर चीजों में मौजूद होते हैं, इसलिए इन्हें अवॉइड करना मुश्किल होता है। यही वजह है कि डॉक्टर इसे अल्कोहल से भी खरनाक बताते हैं। डॉ इरिक कहते हैं कि ये तेल आपके फैट सेल्स और लिवर में अंदर तक चले जाते हैं और सालों तक वहीं रहते हैं, जिससे फैटी लीवर का रिस्क बढ़ जाता है। रेस्टोरेंट का तला हुआ खाना हो या आपके चिप्स, नमकीन, प्रोटीन बार और मेयोनीज, ये लगभग हर चीज में मौजूद होते हैं।
लीवर को हेल्दी कैसे रखें?
डॉ इरिक बर्ग बताते हैं कि फैटी लीवर के लिए आप 'TUDCA' ले सकते हैं, ये एक तरह का बाइल सॉल्ट होता है, जो लीवर की इन्फ्लेमेशन को कम करता है। हालांकि ये एक सप्लीमेंट है, इसलिए इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही लिया जाना चाहिए। इसके अलावा सीड ऑयल में खाना बनाने की जगह बटर, ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल इस्तेमाल करें, ये आपकी लीवर हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन