सिंघाड़े कच्चे खाने चाहिए या उबालकर? पूरे फायदे चाहिए तो सुन लें डॉक्टर की सलाह Should You Eat Water Chestnuts Raw or Boiled? Hear the Doctors Advice for Maximum Benefits, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

सिंघाड़े कच्चे खाने चाहिए या उबालकर? पूरे फायदे चाहिए तो सुन लें डॉक्टर की सलाह

अक्सर लोगों में कन्फ्यूजन रहती है कि सिंघाड़ा कच्छा खाना चाहिए या उबालकर। तो आइए न्यूट्रीशनिस्ट से जानते हैं कि इसे कैसे खाना फायदेमंद है।

Wed, 15 Oct 2025 06:00 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सिंघाड़े कच्चे खाने चाहिए या उबालकर? पूरे फायदे चाहिए तो सुन लें डॉक्टर की सलाह

सर्दियों का मौसम आते ही जगह-जगह सिंघाड़े मिलना शुरू हो जाते हैं। पानी से भरपूर ये फल, खाने में बहुत मीठा और टेस्टी लगता है। इतना ही नहीं इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी खूब होते हैं। ये विटामिन बी 6, पोटैशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अब इसे खाने के भी कई तरीके हैं। जहां कुछ लोग इसे कच्चा खाना पसंद करते हैं, तो कुछ उबालकर। लेकिन असली सवाल यही है कि इसे कैसे खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। न्यूट्रीशनिस्ट डॉ शिल्पा अरोड़ा ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए इसी कंफ्यूजन को दूर किया है। आइए जानते हैं सिंघाड़ा कच्छा खाएं या उबालकर।

सिंघाड़ा कच्छा खाएं या उबालकर?

न्यूट्रीशनिस्ट डॉ शिल्पा बताती हैं कि सिंघाड़े कभी भी कच्चे नहीं खाने चाहिए। दरअसल इनमें ऑक्सलेट नामक कंपाउंड मौजूद होता है, जो एक तरह का एंटी न्यूट्रिएंट है। इसे खाने पर किडनी में पथरी जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है। वहीं इनमें टैनिन नामक एंटी न्यूट्रिएंट भी पाया जाता है, जो प्रोटीन और आयरन को शरीर में एब्जॉर्ब ही नहीं होने देता। डॉ शिल्पा कहती हैं कि कच्चे सिंघाड़े पाचन में भी समस्या पैदा कर सकते हैं। वहीं इन्हें खाने पर इन्फेक्शन का रिस्क भी बढ़ सकता है।

खाने का सबसे सही तरीका क्या है?

डॉ शिल्पा कहती हैं कि सिंघाड़ा एक सुपरफूड है, इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं और ये वेट लॉस में भी मदद करता है। हालांकि इसे कच्चा खाने के बजाए हल्का उबालकर या रोस्ट कर के खाएं। कुछ लोग इसका हलवा भी बनाकर खाते हैं, जो टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है। सिंघाड़े का आचार और स्प्राउट बनाकर भी अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

इसलिए सुपरफूड है सिंघाड़ा

सिंघाड़े को यूं ही सुपरफूड नहीं कहा जाता है। ये विटामिन और मिनरल्स का एक बेहतरीन सोर्स है। इसमें मौजूद पोटैशियम हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। वेट लॉस के लिए भी सिंघाड़ा काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे क्रेविंग कंट्रोल होती है। सिंघाड़े में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और स्किन हेल्थ का भी ध्यान रखते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या रोज-रोज ईसबगोल लेना सुरक्षित है? जानें हेल्थ एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं
ये भी पढ़ें:ना दवाई, ना घरेलू नुस्खा! पेट में गैस बने तो कर लें ये 3 काम, तुरंत राहत मिलेगी!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।