क्या रोज-रोज ईसबगोल लेना सुरक्षित है? जानें हेल्थ एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं Is It Safe to Take Psyllium Husk (Isabgol) Every Day? Here is What Health Experts Say, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

क्या रोज-रोज ईसबगोल लेना सुरक्षित है? जानें हेल्थ एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं

पाचन से जुड़ी समस्याओं खासकर कब्ज से राहत दिलाने में ईसबगोल काफी असरदार माना जाता है। कई लोग रोजाना इसका सेवन करते हैं। सवाल है कि क्या डेली-डेली ईसबगोल लेना सेफ है? चलिए जानते हैं

Tue, 14 Oct 2025 06:59 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या रोज-रोज ईसबगोल लेना सुरक्षित है? जानें हेल्थ एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं

हमारा लाइफस्टाइल जैसे-जैसे बदल रहा है, पेट की समस्याएं काफी कॉमन होती जा रही हैं। उदहारण के लिए पेट फूलना, गैस बनना, कब्ज की शिकायत, खाना ठीक से ना पचना आदि। इन सभी समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है, ईसबगोल की भूसी का। ये प्लांटागो ओवाटा नामक पौधे के सूखे बीजों की भूसी से मिलने वाला एक फाइबर है। इसे पानी या छाछ में मिलाकर पीया जाता है, जो जेल जैसी फॉर्म ले लेता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं खासकर कब्ज से राहत दिलाने में ये काफी असरदार माना जाता है। कई लोग रोजाना इसका सेवन करते हैं। सवाल है कि क्या डेली-डेली ईसबगोल लेना सेफ है? चलिए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट का इसपर क्या कहना है।

क्या रोज ईसबगोल लेना सही है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कभी-कभार कब्ज की शिकायत रहने पर ईसबगोल लिया जा सकता है, लेकिन लंबे समय तक बिना डॉक्टर की सलाह के इसपर निर्भर रहना सही नहीं है। किसी बाहरी चीज पर लंबे समय तक निर्भर रहने से, आपका नेचुरल डाइजेशन और बॉवेल मूवमेंट कमजोर होता है। वहीं फाइबर की मात्रा यदि ज्यादा हो जाए, तो जरूरी पोषक तत्वों का अवशोषण भी प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा ईसबगोल लेते हुए यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं, तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कई मामलों में तो कब्ज की शिकायत और ज्यादा बढ़ सकती है।

लंबे समय तक कब ले सकते हैं ईसबगोल?

डॉक्टर्स की मानें तो ईसबगोल लंबे समय तक तभी लेना चाहिए, जब आपको गंभीर कब्ज की शिकायत हो। इसमें भी डॉक्टर की सलाह लेना काफी जरूरी है, क्योंकि कई बार इसके भी कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर आपको सही डोज और कितने दिन तक लेना है, सभी चीजें पता होने के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

डाइट का ध्यान रखना है जरूरी

हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि ईसबगोल या कोई भी बाहरी सप्लीमेंट लेने से बेहतर है कि आप अपनी डाइट में सुधार करें। खूब सारा फाइबर रिच फूड कैसे सब्जियां, फल और मोटे अनाज खाएं। इसके अलावा पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीएं। कभी-कभार समस्या होने पर ईसबगोल या किसी बाहरी सप्लीमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन रोजाना लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।