ना दवाई, ना घरेलू नुस्खा! पेट में गैस बने तो कर लें ये 3 काम, तुरंत राहत मिलेगी!
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने कुछ ऐसी मुद्राओं और एक्यूप्रेशर पॉइंट्स के बारे में बताया है, जो चुटकियों में गैस का दर्द दूर करने में मदद करेंगे। सबसे बेस्ट बात है कि इन्हें आप कहीं भी, कभी भी कर सकते हैं और ये तुरंत राहत दिलाने में काफी कारगर हैं।

पेट में गैस बनना एक बड़ी ही आम समस्या है। कई लोग जरा सा कुछ खा लें तो उनका पेट फूल जाता है, वहीं कुछ लोगों के खाली पेट भी गैस बनने लगती है। गैस का दर्द बहुत ही परेशान करने वाला होता है, जो जल्दी ठीक भी नहीं होता। अब हर बार दवाई लेना या कोई घरेलू नुस्खा करना ना तो पॉसिबल होता है और ना ही उतना इफेक्टिव। ऐसे में भला क्या करें कि तुरंत राहत मिल जाए? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सुगंधा शर्मा ने कुछ ऐसी ही मुद्राओं और एक्यूप्रेशर पॉइंट्स के बारे में बताया है, जो चुटकियों में गैस का दर्द दूर करने में मदद करेंगे। सबसे बेस्ट बात है कि इन्हें आप कहीं भी, कभी भी कर सकते हैं और ये तुरंत राहत दिलाने में काफी कारगर हैं।
गैस के दर्द से तुरंत मिलेगी राहत
डॉ सुगंधा कहती हैं कि अगर आपके पेट में हमेशा गैस भरी रहती है, पेट फूला हुआ रहता है या अचानक से दर्द बन जाता है; तो तीन चीज प्रैक्टिस कर के आपको तुरंत राहत मिल सकती है। इसके अलावा अगर आपको सुबह बिना दवाई या चाय-कॉफी का प्रेशर नहीं आता है, तब भी ये मुद्रा आपको ट्राई करनी चाहिए। ये आपको तुरंत असर दिखाती हैं। कहीं बाहर हैं, ऑफिस में हैं और गैस से परेशान हैं, तो तुरंत इन्हें प्रैक्टिस करें।
1) वायु मुद्रा
डॉक्टर कहती हैं कि सबसे पहली और इफेक्टिव मुद्रा है, वायु मुद्रा। इसमें आपको अपने अंगूठे और पहली उंगली (इंडेक्स फिंगर) को आपस में जोड़ लेना है, कुछ इस तरह से कि आपकी उंगली नीचे हो और अंगूठा उसे अच्छी तरह ढक कर रहा हो। बाकी तीनों उंगलियों को खुला छोड़ना है। ये मुद्रा देखने में ठीक ऐसी लगती है, जैसे कोई आशीर्वाद दे रहा हो।
2) अपान मुद्रा
गैस के दर्द से राहत पाने के लिए दूसरी मुद्रा जो आप प्रैक्टिस कर सकते हैं, वो है अपान मुद्रा। इसमें बीच की दो उंगलियों को अंगूठे से जोड़ लें और बाकी दो उंगलियों को खोलकर रखें। ये बहुत ही असरदार और सरल तरीका है, गैस के दर्द या पेट फूलने जैसी परेशानियां से राहत पाने का।
3) कूर्च मर्म एक्टिवेशन
डॉ सुगंधा बताती हैं कि अंगूठे के ठीक नीचे वाला हिस्सा दबाने से भी गैस के दर्द से तुरंत राहत मिलती है। इसे कूर्च मर्म एक्टिवेशन कहते हैं, ये पाचन के लिए तो अच्छा होता ही है, साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है। यदि सुबह आपका पेट खुलकर साफ नहीं होता है, तो आप मलासन में बैठकर कुछ देर के लिए ये कर सकते हैं। डॉक्टर कहती हैं कि ये छोटी-छोटी चीजें करने से मात्र 15 मिनट में ही आपको आराम लगने लगता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन