कौन से बादाम और अखरोट खाने चाहिए? कैंसर स्पेशलिस्ट बोले ये 1 बात जरूर ध्यान रखें! Doctor Explains The Right Way to Choose Almonds and Walnuts for Better Health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

कौन से बादाम और अखरोट खाने चाहिए? कैंसर स्पेशलिस्ट बोले ये 1 बात जरूर ध्यान रखें!

त्योहारों का सीजन गया ही है, तो आपके घर भी ड्राई फ्रूट्स आए होंगे। ऐसे में इन्हें खाने से पहले जरूर जान लें कि ये आपके लिए सही हैं भी या नहीं। कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ तरंग कृष्णा ने इसी बारे में बताया है कि कैसे बादाम और अखरोट आपको खाने चाहिए।

Tue, 28 Oct 2025 07:32 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन से बादाम और अखरोट खाने चाहिए? कैंसर स्पेशलिस्ट बोले ये 1 बात जरूर ध्यान रखें!

हेल्दी रहने के लिए लोग अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल करते हैं। खासतौर से बादाम और अखरोट बहुत कॉमन हैं। लेकिन क्या हो अगर यही आपकी सेहत के दुश्मन बन जाएं? हम आपको डरा कतई नहीं रहे हैं, लेकिन बाजार में ऐसे भी ड्राई फ्रूट्स मिलते हैं, जो आपकी सेहत को फायदा कम बल्कि नुकसान ज्यादा करते हैं। खासतौर से अभी त्योहारों का सीजन गया ही है, तो आपके घर भी ड्राई फ्रूट्स आए होंगे। ऐसे में इन्हें खाने से पहले जरूर जान लें कि ये आपके लिए सही हैं भी या नहीं। कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ तरंग कृष्णा ने एक पोस्ट के जरिए इसी बारे में बताया है कि कैसे बादाम और अखरोट आपको खाने चाहिए। आइए विस्तार में जानते हैं।

कौन से बादाम और अखरोट खाने चाहिए?

कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ तरंग बताते हैं कि अगर आप बादाम या अखरोट खाते हैं, तो एक बात आपको जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। दरअसल कभी भी ऐसे अखरोट या बादाम ना खरीदें, जो बिना छिलके सहित आते हैं। इनमें केमिकल युक्त स्प्रे छिड़के गए होते हैं, ताकि ये जल्दी खराब ना हो सकें। दबिना छिलके वाले बादाम या अखरोट दो से तीन महीने में ही खराब होने लगते हैं और इनमें कीड़े और फंगस भी दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में हमेशा छिलके वाले बादाम और अखरोट ही खरीदकर खाएं, ताकि आपकी सेहत के साथ कोई समझौता ना हो।

असली-नकली बादाम अखरोट की पहचान कैसे करें?

सबसे बेहतर ऑप्शन तो यही है कि आप हमेशा छिलके वाले अखरोट या बादाम ही खरीदें। इनमें मिलावट की संभावना भी कम होती है और किसी तरह के हार्मफुल स्प्रे भी नहीं छिड़के गए होते। बाकी अगर आप बिना छिलके वाले अखरोट या बादाम ले रहे हैं, तो चेक करें कि ये ज्यादा चमकदार और गहरे रंग के ना हों। गंध भी ज्यादा तेज या अस्वाभाविक हो, तो समझ जाएं कुछ मिलावट है। इन्हें अपने हाथ पर रगड़कर भी चेक कर सकते हैं, अगर रंग उतर रहा है तो जाहिर है ये नकली हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस से फूलने लगता है पेट? डॉक्टर बोलीं नाभि में ऐसे लगा लें हींग, मिलेगा आराम
ये भी पढ़ें:30 दिनों तक पी लें ये 1 चम्मच तेल! मोटापे से ले कर शुगर में, होंगे ढेरों फायदे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।