न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया किन लोगों को नहीं लेने चाहिए चिया सीड्स, फायदे की जगह करते हैं नुकसान! Nutritionist Reveals Who Should Avoid Chia Seeds They Might Do More Harm Than Good, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया किन लोगों को नहीं लेने चाहिए चिया सीड्स, फायदे की जगह करते हैं नुकसान!

न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा जैन एक पोस्ट के जरिए बताती हैं कि चिया सीड्स आमतौर पर हेल्दी हैं, लेकिन अगर आपको ये 4 हेल्थ कंडीशंस हैं तो इनका सेवन आपको बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं-

Fri, 31 Oct 2025 07:04 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया किन लोगों को नहीं लेने चाहिए चिया सीड्स, फायदे की जगह करते हैं नुकसान!

चिया सीड्स अपने हेल्थ बेनिफिट्स के लिए काफी पॉपुलर हैं। खासतौर से बीते कुछ सालों से ये कई लोगों की डेली डाइट का हिस्सा बन चुके हैं। इनमें विटामिन, फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा थ्री जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिस वजह से इन्हें सुपरफूड कहा जाता है। लेकिन कोई चीज हेल्दी है, इसका मतलब ये नहीं कि हर कोई उसका सेवन कर सकता है। यही सेम बात चिया सीड्स पर भी लागू होती है। न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा जैन एक पोस्ट के जरिए बताती हैं कि चिया सीड्स आमतौर पर हेल्दी हैं, लेकिन अगर आपको ये 4 हेल्थ कंडीशंस हैं तो इनका सेवन आपको बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आइए इस बारे में जानते हैं।

लो ब्लड प्रेशर वाले ना लें चिया सीड्स

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आपको चिया सीड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल इनमें पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे में अगर आप चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो ब्लड प्रेशर और भी कम हो सकता है। ऐसी स्थिति में चक्कर आना, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

गट इश्यूज हैं तो चिया सीड्स अवॉइड करें

न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा बताती हैं कि अगर आपको गट इश्यूज जैसे गैस और स्टमक अल्सर यानी पेट में छाले हैं, तब भी चिया सीड्स लेना अवॉइड करें। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, ऐसे में इन्हें लेने से आपकी गट लाइनिंग और भी कमजोर हो सकती है। साथ ही, आपकी गैस की समस्या भी और ज्यादा बढ़ सकती है और पेट में दर्द हो सकता है।

खून को पतला करने की दवाई ले रहे हैं, तो चिया सीड्स ना लें

अगर आप किसी तरह की ब्लड थिनिंग मेडिसिन जैसे एस्पिरिन ले रहे हैं, तो साथ में चिया सीड्स का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ये आमतौर पर हार्ट संबंधी बीमारियों में दी जाती हैं। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि चिया सीड्स में ओमेगा थ्री भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लीडिंग जैसी समस्या पैदा कर सकता है, अगर आप पहले से ही ब्लड थिनिंग मेडिसिन ले रहे हैं।

किडनी से जुड़ी समस्या है, तो अवॉइड करें

न्यूट्रीशनिस्ट की मानें तो अगर आपको किसी भी तरह के किडनी से जुड़े इश्यूज हैं, तो भी आपको चिया सीड्स अवॉइड करने चाहिए। इनमें पोटैशियम और फॉस्फोरस की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो आपकी किडनी पर ज्यादा दबाव बना सकते हैं। इसलिए बेहतर ही होगा कि ऐसी स्थिति में आप चिया सीड्स लेना अवॉइड करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोज चावल खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं? सर्जन ने बताया छोड़ना जरूरी है या नहीं
ये भी पढ़ें:अमरीकी गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताई 9 बातें जो हर महिला को पता होनी चाहिए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।