अमरीकी गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताई 9 बातें जो हर महिला को पता होनी चाहिए, बोलीं- कंडोम से 100% नहीं.... From Condoms to Cleanliness Gynaecologist Shares 9 Eye Opening Facts for Women, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

अमरीकी गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताई 9 बातें जो हर महिला को पता होनी चाहिए, बोलीं- कंडोम से 100% नहीं....

महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ और ओवरऑल वेलबीइंग को ले कर तो कई ऐसी बातें हैं, जो खुलकर की जानी जरूरी हैं। शिकागो बेस्ड गाइनेकोलॉजिट डॉ वेंडी ने ऐसी ही कुछ बातों का खुलकर जिक्र किया है।

Thu, 30 Oct 2025 07:16 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
अमरीकी गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताई 9 बातें जो हर महिला को पता होनी चाहिए, बोलीं- कंडोम से 100% नहीं....

सेक्सुअल हेल्थ को हमारे समाज में एक ऐसे टॉपिक के रूप में देखा जाता है, जिसपर खुलकर बात करना भी अजीब लगता है। इसी के चलते कई ऐसी अफवाहें लोगों के बीच पॉपुलर हो जाती हैं, जिनमें सच भी कुछ नहीं होता और ये उल्टा नुकसान ही करती हैं। खासतौर से महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ और ओवरऑल वेलबीइंग को ले कर तो कई ऐसी बातें हैं, जो खुलकर की जानी जरूरी हैं। शिकागो बेस्ड गाइनेकोलॉजिट डॉ वेंडी ने ऐसी ही कुछ बातों का खुलकर जिक्र किया है। डॉ कहती हैं कि ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए। ये शायद सुनने में अजीब लगेंगी या हो सकता है आपकी फीलिंग्स को हर्ट करें, लेकिन ये बातें एकदम सच हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर वेंडी ने ऐसी किन 9 बातों की लिस्ट शेयर की है।

हर महिला को जरूर जाननी चाहिए ये 9 बातें

1) डॉक्टर कहती हैं कि समाज महिलाओं की असुरक्षाओं से कमाई करता है, चाहे वो बॉडी स्मेल को ले कर हो या स्किन का रंग बदलने को ले कर। ये समाज उन्हें भरोसा दिलाता है कि उन्हें हमेशा महकते रहने की जरूरत है या खुद को बदलने की जरूरत है, जबकि जरूरत खुद को समझने की है बदलाव की नहीं।

2) डॉक्टर कहती हैं कि अगर आपको किसी से बताया है कि वजाइना को क्लीन करने के लिए डूशिंग करना जरूरी है, तो ये भी गलत है। आपका वजाइना एक सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन है, जो खुद को नेचुरली क्लीन रखने की क्षमता रखता है।

3) डॉक्टर कहती हैं 'कुछ महिलाएं अपने वजाइना में असुरक्षित प्रोडक्ट्स डाल लेती हैं, उन्हें खुश करने के लिए जिन्हें ये भी नहीं पता कि आप पेशाब कहां से करती हैं।' ये बात सुनने में काफी कठोर लग सकती है, लेकिन महिलाओं के लिए समझना जरूरी है कि उनकी बॉडी और सेहत के साथ समझौता किसी को रिझाने के लिए बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

4) अगर आप असुरक्षित सेक्स कर रही हैं, तो प्रेग्नेंसी का चांस हमेशा बना हुआ है। ये आजतक नहीं हुआ है, तो इसका मतलब ये नहीं कि आगे भी नहीं होने वाला। प्रेग्नेंसी नहीं चाहती हैं तो उसके लिए सेफ और कंसिस्टेंट प्रिवेंशन होना जरूरी है।

5) डॉक्टर कहती हैं 'अगर आप रात भर एक फेस मास्क पहनकर नहीं सो सकती हैं, तो एक टाइट अंडरवियर पहनकर कैसे सो रही हैं'? यानी शरीर को रातभर खुलकर रहने का मौका मिलना चाहिए। किसी भी तरह के टाइट अंडरवियर या कपड़े पहनकर नहीं सोना चाहिए।

6) अगर आप अपने वजाइना को देखने से डरती हैं, तो सारा दोष समाज की पितृसत्तात्मक सोच का है। इस समाज ने ही महिलाओं को अपने शरीर घिन और शर्म करना सिखाया है। जबकि खुद को देखना, अपनी केयर करना बिल्कुल नॉर्मल बात है।

7) डॉक्टर कहती हैं कि कंडोम 100 प्रतिशत प्रोटेक्शन नहीं देता है, खासतौर से एचआईवी या हर्पीज जैसे सेक्सुअल डिजीज से। इसलिए जागरूक रखें और रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाते रहें।

8) डॉक्टर कहती हैं कि एचआईवी या हर्पीज होना दुनिया का अंत नहीं है। सही मेडिकल गाइडेंस के साथ आप दोनों बीमारियों में जी सकती हैं।

9) आखिर में डॉक्टर कहती हैं कि बच्चा होना दुनिया के बहुत खूबसूरत अनुभवों में से एक है। लेकिन आप किसके साथ बच्चा कर रही हैं, यानी बच्चे का पिता कौन है ये काफी मायने रखता है। आपका ये एक फैसला चीजें बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है, इसलिए सोच-समझकर तय करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया दिन में कितना तेल, चीनी, नमक खाना सही है
ये भी पढ़ें:30 दिनों तक पी लें ये 1 चम्मच तेल! मोटापे से ले कर शुगर में, होंगे ढेरों फायदे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।