चावल खाने से शुगर और मोटापा नहीं बढ़ेंगे, अगर इस तरह पकाएंगे! न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया तरीका Nutritionist Reveals the Right Way to Cook Rice to Prevent Sugar Spikes, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

चावल खाने से शुगर और मोटापा नहीं बढ़ेंगे, अगर इस तरह पकाएंगे! न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया तरीका

Health Tips: कई लोग चावल इसी वजह से नहीं खाते क्योंकि इनसे शुगर लेवल स्पाइक होता है। हालांकि न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि चावल खराब नहीं हैं, बल्कि आप इन्हें कैसे पकाकर खा रहे हैं, सब कुछ इस पर निर्भर है।

Tue, 30 Dec 2025 10:53 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
चावल खाने से शुगर और मोटापा नहीं बढ़ेंगे, अगर इस तरह पकाएंगे! न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया तरीका

चावल भारतीय खानपान का अहम हिस्सा रहे हैं। हालांकि आजकल लोग चावल खाने से थोड़ा कतराने लगे हैं। खासतौर से जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ रहता है और जो डायबिटीज के मरीज हैं, वो चावल से परहेज करते हैं। दरअसल चावल कार्ब्स रिच होते हैं, इसलिए इन्हें खाने पर ब्लड शुगर लेवल स्पाइक होता है। हालांकि एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा जैन बताती हैं कि चावल ऑटोमेटिकली आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि इन्हें किस तरीके से पकाया जा रहा है, ये तय करता है कि आपकी बॉडी चावल खाने के बाद कैसी प्रतिक्रिया देगी। ऐसे में अगर आप चावल सही तरह से कुक कर रहे हैं, तो शुगर नहीं बढ़ती है। आइए विस्तार में जानते हैं।

चावल नहीं हैं आपकी सेहत के दुश्मन

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि चावल आपके लिए फाइबर का सोर्स भी बन सकते हैं और शुगर का सोर्स भी। ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इन्हें कैसे पका रहे हैं। इससे पता चलता है कि चावल अपने आप में हमारी सेहत के दुश्मन नहीं है, जैसा इन्हें अक्सर कहा जाता है। अगर इन्हें पकाने और खाने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव लाया जायज़ तो बिना किसी चिंता के चावल एंजॉय किए जा सकते हैं।

कब शुगर बढ़ाने का काम करते हैं चावल?

न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा बताती हैं कि चावल में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है। जब आप इन्हें उबालकर पकाते हैं और तुरंत खाते हैं, तो इस स्टार्च की वजह से ही ब्लड शुगर लेवल तेजी से स्पाइक होता है। इतना ही नहीं इनमें कैलोरी भी ज्यादा मात्रा में होती है, जिस वजह से ये ओवरऑल हेल्दी नहीं माने जाते हैं। ज्यादातर लोग इसी तरह चावल खाते हैं, यही वजह है कि चावल खाने के बाद उनका शुगर लेवल तेजी से स्पाइक होता है और वेट गेन की समस्या भी देखने को मिलती है।

ऐसे खाने से नहीं बढ़ती है शुगर

आगे न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आप चावल पकाने के बाद उन्हें ठंडा होने देते हैं, फिर खाते हैं तो शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है। दरअसल चावल को पकाने के बाद जब आप उन्हें 8 से 10 घंटे के लिए ठंडा होने रख देते हैं, तो इनमें मौजूद स्टार्च, 'रेजिस्टेंट स्टार्च' में कन्वर्ट हो जाता है। ये एक तरह का फाइबर होता है, जो आपकी गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इस तरह चावल खाने से शुगर लेवल भी स्पाइक नहीं होता और इनमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है।

चावल के साथ स्मार्ट पेयरिंग करें

चावल के साथ अगर आप प्रोटीन और फाइबर भी एड कर देते हैं, तो एक बैलेंस मील हो जाती है। इससे शुगर लेवल भी स्पाइक नहीं होता और वेट मैनेजमेंट में भी हेल्प मिलती है। आप स्मार्ट तरीके से चावल अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसे चावल की मात्रा कम रखें, साथ में दाल या पनीर जैसा प्रोटीन सोर्स ज्यादा एड करें। एक प्लेट सलाद अगर आप खाने से पहले खा लेते हैं, तो और भी फायदा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बढ़ा हुआ है कोलेस्ट्रॉल? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताए फूड्स जो नेचुरली कंट्रोल रखेंगे
ये भी पढ़ें:सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने से क्या होता है? फोर्टिस के डॉक्टर ने बताए नुकसान!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।