शराब नहीं, किडनी को 70% तक खराब कर सकती है ये 1 ड्रिंक, एम्स के यूरोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी! Not alcohol This 1 Drink Can Damage Your Kidney by 70 percent warns Urologist, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

शराब नहीं, किडनी को 70% तक खराब कर सकती है ये 1 ड्रिंक, एम्स के यूरोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी!

एक ड्रिंक ऐसी भी है, जो आजकल काफी कंज्यूम की जा रही है, खासतौर से युवाओं के बीच और ये ड्रिंक 70% तक किडनी को खराब करने की ताकत रखती है। सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ परवेज ने इसी बारे में बताया है, आइए जानते हैं।

Tue, 2 Dec 2025 09:57 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
शराब नहीं, किडनी को 70% तक खराब कर सकती है ये 1 ड्रिंक, एम्स के यूरोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी!

किडनी हमारी बॉडी फंक्शनिंग में बहुत अहम भूमिका निभाती है। ये एक फिल्टर की तरह काम करती है, जो हमारे ब्लड से वेस्ट, टॉक्सिन और एक्स्ट्रा सॉल्ट को बाहर निकालने का काम करता है। ये बॉडी में फ्लूड रेगुलेशन, बीपी रेगुलेशन और रेड ब्लड सेल्स की प्रोडक्शन में भी मदद करती है। ऐसे में किडनी की हेल्थ का ध्यान रखना बहुत अहम हो जाता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि अगर वो शराब जैसी नशीली चीजें नहीं ले रहे हैं, तो किडनी को खास नुकसान नहीं होता है। जबकि एक ड्रिंक ऐसी भी है, जो आजकल काफी कंज्यूम की जा रही है, खासतौर से युवाओं के बीच और ये ड्रिंक 70% तक किडनी को खराब करने की ताकत रखती है। सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ परवेज ने इसी बारे में बताया है, आइए जानते हैं।

किडनी के लिए सबसे खतरनाक है ये 1 ड्रिंक

यूरोलॉजिस्ट डॉ परवेज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए बताते हैं कि किडनी के लिए सबसे खतरनाक ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक है, जो आजकल काफी पॉपुलर हो रही हैं। इन्हें रेगुलरली पीने से किडनी के 70 प्रतिशत तक डैमेज होने का चांस रहता है। दरअसल इन एनर्जी ड्रिंक्स में कई ऐसे केमिकल मौजूद होते हैं, जो किडनी पर एक्स्ट्रा लोड डालने का काम करते हैं। यही वजह है कि जो लोग लंबे समय से इनका सेवन कर रहे थे, उनमें किडनी डैमेज और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी देखने को मिलता है।

WHO ने भी दी है चेतावनी

डॉ परवेज बताते हैं कि WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी एनर्जी ड्रिंक्स को ले कर चेतावनी दी है। ऐसी ड्रिंक्स को लेने से पहले सोचना चाहिए, खासतौर से अगर आप लगभग डेली इन्हें पी रहे हैं, तो वाकई खतरनाक हो सकता है। जिन लोगों को पहले से किडनी की कोई समस्या है, उन्हें तो एनर्जी ड्रिंक्स पूरी तरह अवॉइड करनी चाहिए।

किडनी के लिए फायदेमंद ड्रिंक्स कौन सी हैं

किडनी को हेल्दी रखने के लिए दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इसके अलावा नींबू पानी भी अच्छा विकल्प है। ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, पिपरमिंट टी, जिंजर टी जैसी हर्बल चाय भी किडनी को वेस्ट बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं। वहीं अपने डेली रूटीन में आप मसालों या हर्ब्स के इस्तेमाल से बने इंफ्यूज्ड वाटर भी शामिल कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैटी लिवर को रिवर्स कर सकती हैं ये 3 ड्रिंक्स, फोर्टिस के डॉक्टर ने दी सलाह
ये भी पढ़ें:सिलेब्रिटीज क्यों सुबह खाली पेट लेते हैं 1 चम्मच घी? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।