लिवर में जमा फैट और सूजन को खत्म करने में मदद करती हैं ये 3 ड्रिंक्स, फोर्टिस के डॉक्टर ने बताया
Fatty Liver: फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य बताते हैं कि फैटी लिवर को रिवर्स किया जा सकता है। इसके लिए आप अपनी डेली डाइट में ये 3 ड्रिंक ले सकते हैं।

फैटी लिवर की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। इसके पीछे वजह है ज्यादा तेल, रिफाइंड कार्ब्स जैसे सफेद चावल, मैदा, चीनी का सेवन और ज्यादातर बैठे रहने वाला लाइफस्टाइल। दरअसल फैटी लिवर में लिवर के सेल्स के अंदर चर्बी जमा होने लगती है, जो धीरे-धीरे लिवर के फंक्शन को प्रभावित करती है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि अपनी डाइट और खानपान में बदलाव किया जाए। इसके अलावा भी कुछ ड्रिंक्स ऐसी हैं, जो फैटी लिवर की समस्या को रिवर्स कर सकती हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य एक वीडियो पोस्ट के जरिए बताते हैं कि फैटी लिवर को रिवर्स किया जा सकता है। इसके लिए आप अपनी डेली डाइट में ये 3 ड्रिंक ले सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
ब्लैक कॉफी पीना शुरू कर दें
डॉ शुभम कहते हैं कि जो लोग रेगुलर ब्लैक कॉफी पीते हैं, उनमें लिवर संबंधित रोग, लिवर फाइब्रोसिस और यहां तक कि लिवर कैंसर का खतरा भी कम देखा गया है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के एंजाइम्स को प्रोटेक्ट करने का काम करते हैं और किसी भी तरह की इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं। हालांकि इन सब फायदों के लिए कॉफी को हमेशा बिना चीनी, दूध या क्रीम के ही लेना चाहिए।
ग्रीन टी है लिवर के लिए फायदेमंद
डॉक्टर कहते हैं कि ग्रीन टी में 'कैटेचिन्स' और 'EGCG' जैसे कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो लिवर में जमा फैट और इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना 3-4 कप ग्रीन टी पीना सेफ और फायदेमंद है। लेकिन हाई डोज ग्रीन टी एक्सट्रेक्ट से बचें, ये लिवर पर स्ट्रेस को बढ़ा सकता है।
चुकंदर का जूस भी है बेनिफिशियल
बीटरूट यानी चुकंदर में मौजूद 'बिटालैंस' और नाइट्रेट्स लिवर के डिटॉक्स एंजाइम्स को एक्टिवेट करते हैं। इससे लिवर में जमा फैट ब्रेकडाउन होता है और हीलिंग सपोर्ट होती है। डॉ शुभम कहते हैं कि आधा गिलास फ्रेश बीटरूट जूस लेना फायदेमंद है। हालांकि जिन लोगों को किडनी स्टोन या लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन