60+ किलो वजन कम कर चुके शख्स ने वेट लॉस के लिए दी कुछ अजीब सलाह, ट्रांसफॉर्मेशन चाहने वाले जानें Man who lost 60 plus kgs shares some strange weight Loss advice People who are losing weight should know, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

60+ किलो वजन कम कर चुके शख्स ने वेट लॉस के लिए दी कुछ अजीब सलाह, ट्रांसफॉर्मेशन चाहने वाले जानें

वजन कम करने के लिए अपनी बॉडी को समझना और सही तकनीक को अपनाना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं जिसने 60+ किलो वजन कम किया और अब वह वेट लॉस के लिए कुछ अजीब सलाह दे रहे हैं, जो ट्रांसफॉर्मेशन पाने में मदद करेंगी।

Thu, 16 April 2026 10:54 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
60+ किलो वजन कम कर चुके शख्स ने वेट लॉस के लिए दी कुछ अजीब सलाह, ट्रांसफॉर्मेशन चाहने वाले जानें

मोटापा शरीर के हर अंग पर बुरा असर डालता है। जब शरीर में एक्सट्रा चर्बी जमा हो जाती है, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। डायबिटीज,जोड़ो में दर्द,सांस लेने में दिक्कत, दिल से जुड़ी समस्याएं,फैटी लिवल और तमाम समस्याएं सिर्फ मोटापे के कारण हो सकती हैं। कई दिक्कतों से बचने के लिए मोटापा कम करना जरूरी है। हालांकि, वजन बढ़ाना जितना आसान लगता है, उसे घटाना अक्सर उतना ही चुनौतीपूर्ण होता है। हालांकि, अगर आप अपने शरीर को समझने लगते हैं और वजन कम करने की तकनीकों को अपनाते हैं तो वेट लॉस करना भी आसान हो जाता है। इंस्टाग्राम पर कुंवर कपूर नाम के शख्स के वेट लॉस ने सभी को हैरान कर दिया है। वह 142 किलो के थे और मेहनत-सही तकनीक से उन्होंने 60 किलो से भी ज्यादा वजन को नैचुरली कम किया है। उन्होंने अपनी एक वीडियो में वजन कम करने की कुछ अजीब सलाह दी हैं, जिन्हें उन्होंने भी अपनाया। जानिए

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमन्ना भाटिया के कोच ने वेट लॉस के लिए नाश्ते में डोसा न खाने की दी सलाह

1) डायट सोडा- खाने के साथ डायट सोडा पीने से कैलोरी नहीं होती, स्वाद बिल्कुल सामान्य फिजी ड्रिंक जैसा होता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

2) शुगर-फ्री गम- खाने के बाद शुगर-फ्री गम चबाने से दिमाग को लगता है कि आप अभी भी खा रहे हैं, जिससे भूख कम होती है और आप कैलोरी वाले स्नैक्स खाने से बचते हैं जो वजन घटाने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं।

3) प्रोटीन पहले- हमेशा अपनी प्लेट में पहले प्रोटीन से भरपूर खाना रखें, फिर कार्बोहाइड्रेट और फैट डालें। हमेशा अपनी प्लेट में कुछ सब्जियां जरूर शामिल करें।

4) चलते फिरते रहना- दिन भर थोड़ा-थोड़ा चलते-फिरता रहना जरूरी है। इसके लिए जरूरी नहीं की आप घर से बाहर जाएं, बल्कि घर में रहकर ही इस आदतक को अपनाएं। जब भी फोन पर बात करें तो उस समय इधर-उधर घूमें। ऐसा करने से एक्सट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई महीने तक 15 किलो वजन होगा कम, न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर की टिप्स

5) स्क्रीन टाइम के समय खड़े रहना- बहुत से लोग बिस्तर पर लेटे-लेटे फोन देखना पसंद करते हैं। हालांकि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो स्क्रीन टाइम के समय तक खड़े रहने से शरीर बैठने की तुलना में ज्यादा एनर्जी खर्च करता है। कैलोरी बर्न के लिए ये छोटी सी आदत समय के साथ फायदेमंद साबित हो सकती है।

6) 3-2-1 रूल- सोने से 3 घंटे पहले अपना आखिरी खाना खाने से आपके पाचन तंत्र को साफ होने का समय मिलता है और देर रात स्नैक्स खाने की आदत कम होती है। जिससे पाचन क्रिया धीमी नहीं होती। पानी के लिए 2 घंटे और स्क्रीन टाइम के लिए 1 घंटे का समय रखें।

7) टहलें- खाने के तुरंत बाद पांच मिनट तेज चलने से शरीर कार्बोहाइड्रेट को जमा करने के बजाय मांसपेशियों में स्थानांतरित करने में मदद करता है और ब्लड शुगर मेंटेन रहता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए इस आदत को जरूर अपनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:35 किलो वजन कम करने के लिए महिला ने दिनभर में खाया 5 टाइम एक जैसा खाना, जानिए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।