35 किलो वजन कम करने के लिए महिला ने दिनभर में खाया 5 टाइम एक जैसा खाना, जानिए डायट प्लान Woman ate same food To lose 35 kg learn about her five meal diet plan, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

35 किलो वजन कम करने के लिए महिला ने दिनभर में खाया 5 टाइम एक जैसा खाना, जानिए डायट प्लान

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक महिला ने अपनी वेट लॉट जर्नी को शेयर किया है। उन्होंने 35 किलो वजन कम करने के लिए दिन में 5 बार खाना खाया। अच्छी बात ये है कि उन्होंने रोजाना एक जैसे डायट प्लान को फॉलो किया। आप भी जानिए।

Tue, 7 April 2026 01:10 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
35 किलो वजन कम करने के लिए महिला ने दिनभर में खाया 5 टाइम एक जैसा खाना,  जानिए डायट प्लान

वजन कम करने की बात आते ही लोग सबसे पहले खाना कम करते हैं या फिर खाना छोड़ देते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा करने से वजन कम होता है? हां, लेकिन यह तरीका सही नहीं है और इसके नतीजे अक्सर खराब साबित हो सकते हैं। दरअसल, जब आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो आपके शरीर को लगता है कि खाना कम मिल रहा है। खुद को बचाने के लिए, शरीर एनर्जी खर्च करने की रफ्तार धीमी कर देता है। ऐसे में आप जब दोबारा खाना शुरू करते हैं तो शरीर उसे बहुत जल्दी फैट के रूप में जमा करने लगता है। लेकिन अगर खाना खाकर भी वजन कम हो सकता है तो क्यों न खाकर कम किया जाए। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए महिला ने बताया की उन्होंने 35 किलो वजन कम करने के लिए दिन में 5 बार खाया, हालांकि हर दिन का डायट प्लान एक जैसा ही था। आप भी जानिए-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई महीने तक 15 किलो वजन होगा कम, न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर की टिप्स

कैसे कम किया वजन

इंस्टाग्राम पर शैवीजैन नाम की महिला ने 35 किलो वजन कम करने के लिए बारह महीनों तक लगातार कैलोरी डेफिशिएट डायट को फॉलो किया और रोजान 100 ग्राम प्रोटीन का खाया। इसके अलावा वह हफ्ते में पांच बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं और हर सेशन के बाद 30 मिनट कार्डियो करती हैं। इसी के साथ डिनर के बाद वह टहलने भी जाती हैं।

कैसा था डायट प्लान

1) ब्रेकफास्ट के लिए प्रोटीन डायट- इसे बनाने के लिए वह 100 ग्राम दही में 2 स्कूप प्रोटीन पाउडर, 10 ग्राम भीगे हुए चिया सीड्स, 1 बड़ा चम्मच इसबगोल, 100 ग्राम अपनी पसंद का फ्रेश फ्रूट मिलाकर खाती थीं।

2)धनिया योगर्ट चटनी के साथ मूंग दाल टिक्की- इस टिक्की को बनाने के लिए वह 100 ग्राम भीगी हुई मूंग दाल में अपनी पसंद की कद्दूकस की हुई सब्जियां मिलाती और 30 ग्राम सूजी मिक्स करके टिक्की बनाकर खाती थीं

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बढ़ते वजन का शरीर पर क्या होता है असर, डायबिटीज स्पेशलिस्ट ने बताया

3)टोफू वेजी प्लेटर- इस प्लेटर को बनाने के लिए 250 ग्राम टोफू के साथ सोया सॉस और चिली सॉस मिलाती हैं। इसके अलावा उबली हुई सब्जियों से साइड डिश भी तैयार करती है।

4)धनिया चटनी के साथ मूंग चिल्ला- चिल्ला 250 ग्राम भीगी हुई मूंग दाल से तैयार करती हैं। वह सिर्फ दाल ब्लेंड करके घोल बनाती हैं और नॉन-स्टिक पैन पर पकाती हैं।

5)वेजी रैप और साइड सलाद- पैन में सेकी हुई रोटी को भुनी हुई सब्जियों से स्टफ करके ये रैप तैयार हो जाता है। जिसे फ्रेश सलाद के साथ सर्व किया जाता है।

टिप खाना बनाने के लिए वह नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करती थीं। क्योंकि इस पर बिना तेल के खाना पक जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के पिंडा ने बढ़ाया फिर कम किया 15 किलो वजन,देखें ट्रांसफॉर्मेशन डिटेल्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।