तमन्ना भाटिया के कोच ने वेट लॉस के लिए नाश्ते में डोसा न खाने की दी सलाह, प्रोटीन डायट के लिए बताया हैक Tamannaah Bhatia fitness coach advice to Avoid eating plain Dosa for weight loss shares a hack to make it protein rich, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

तमन्ना भाटिया के कोच ने वेट लॉस के लिए नाश्ते में डोसा न खाने की दी सलाह, प्रोटीन डायट के लिए बताया हैक

तमन्ना भाटिया जैसी फिट बॉडी पाने के लिए आपको उनके फिटनेस कोच की बात जरूर सुननी चाहिए। उन्होंने वेट लॉस करने वालों को डोसा न खाने की सलाह दी है। इसी के साथ उन्होंने प्रोटीन डायट के लिए एक हैक भी बताया है, जानिए।

Mon, 13 April 2026 07:52 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
तमन्ना भाटिया के कोच ने वेट लॉस के लिए नाश्ते में डोसा न खाने की दी सलाह, प्रोटीन डायट के लिए बताया हैक

तमन्ना भाटिया के फिटनेस कोच सिद्धार्थ सिंह अपने इंस्टाग्राम पर फिटनेस से जुड़ी बातों को शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उनके एक वीडियो में नाश्ता के बारे में बात की। सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी यह है कि आप नाश्ते में क्या खाते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कोच सिद्धार्थ के मुताबिक आपको नाश्ते में डोसा शामिल नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्सपर्ट इसे नुकसानदायक नहीं बल्कि अधूरा मानते हैं। आइए, क्या कहते हैं फिटनेस कोच-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा फिट रहने के लिए समय-समय पर करवाएं टेस्ट, देखिए उम्र के मुताबिक हेल्थ चेकअप

क्यों न खाएं डोसा

डोसा एक साउथ इंडियन डिश है जिसे ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। हालांकि एक्सपर्ट इसे पूरी तरह से छोड़ने को नहीं कह रहे हैं, बस उनका मानना है कि नाश्ते में डोसा इसलिए अवॉइड करना चाहिए क्योंकि इसे खाकर आप तृप्ति महसूस नहीं करते और डोसा चावल और दाल से बना होत है ऐसे में ये जल्दी पच जाता है, ऐसे में आपको एक ही घंटे में तेज भूख लग सकती है और इस समय पर आप उन चीजों को खाकर पेट भर सकते हैं जिन्हें पूरी तरह से अवॉइड करना चाहिए। इस तरह की स्नैकिंग करते समय आप कैलोरी इनटेक करेंगे, जो सीधे आपके शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाएगा।

डोसा खाने के लिए बताया हैक

अगर आपको डोसा पसंद है, तो आप अपने पसंदीदा डोसे को प्रटीन रिच बना सकते हैं। दरअसल एक्सपर्ट का कहना है कि डोसा नुकसानदायक नहीं है, ये बस अधूरा है। यह इतना हल्का और आसानी से पचने वाला होता है कि एक घंटे बाद ही भूख लगने लगती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समर ड्रिंक्स को हेल्थ कोच ने दी रेटिंग, जानें किसे मिले पूरे नंबर

एक्सपर्ट कहते हैं कि उनके मना करने पर आप डोसा खाना तो नहीं छोड़ेंगे लेकिन डोसे को संतुलित करने के लिए बस इतना करें यह इतना हल्का और आसानी से पचने वाला होता है कि एक घंटे बाद ही भूख लगने लगती है। इसे पूरा करने के लिए बस इतना करें कि उसमें थोड़ा सा कद्दूकस किया पनीर मिला लें। डोसा में पनीर डालने के लिए आप इसकी एक स्टफिंग बना सकते हैं।

पनीर मिलाने से क्या होगा

फिटनेस कोच सिद्धार्थ कहते हैं कि डोसा खाने पर हाई ग्लाइसेमिक प्रतिक्रिया के कारण जल्दी भूख लगती है। पनीर मिलाने से आप खाने के मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को संतुलित कर सकते हैं। इस एक चीज को मिलाने पर आपको प्रोटीन मिलेग और एक घंटे में फिर से भूख नहीं लगेगी। इसके अलावा पनीर की स्टफिंग से ये एक संतुलित और पेट भरने वाला नाश्ता बन जाता है, जिससे खाकर आप खुद को अनहेल्दी स्नैकिंग से बचा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं की कमर-पुरुषों के पेट पर ही क्यों जमा होती है चर्बी? जानिए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।