न्यूट्रीशनिस्ट बोलीं- चाय से जुड़ी ये 1 गलती बन सकती है कैंसर की वजह, आप तो नहीं कर रहे? Love Drinking Very Hot Tea? This Habit May Raise Esophageal Cancer Risk Nutritionist Warns, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

न्यूट्रीशनिस्ट बोलीं- चाय से जुड़ी ये 1 गलती बन सकती है कैंसर की वजह, आप तो नहीं कर रहे?

Cancer And Tea Connection:  अगर आप गरमा-गरम चाय पीने के शौकीन हैं तो बस एक गलती आपको गंभीर बीमारी का मरीज बना सकती है। न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन ने इसी गलती के बारे में बताया है-

Fri, 13 Feb 2026 09:25 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूट्रीशनिस्ट बोलीं- चाय से जुड़ी ये 1 गलती बन सकती है कैंसर की वजह, आप तो नहीं कर रहे?

भारत में चाय महज एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की आदत है। जहां कुछ लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय के कप के साथ होती है, तो वहीं कुछ को तो दिनभर में कई बार चाय पीने की हैबिट होती है। अब ये कितना सही है या गलत, एक अलग विषय है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये छोटी सी आदत कैंसर का कारण बन सकती हैं? जी हां, अगर आप गरमा-गरम चाय पीने के शौकीन हैं तो बस एक गलती आपको गंभीर बीमारी का मरीज बना सकती है। ये डराने वाली बात नहीं है बल्कि कई रिसर्च और स्टडीज भी इस बात की पुष्टि करती हैं। न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चाय पीने से जुड़ी इसी गलती के बारे में विस्तार से बताया है, जो अनजाने में काफी लोग दोहराते हैं। आइए जानते हैं-

चाय पीने से जुड़ी ये गलती बना सकती है कैंसर का मरीज

अगर आप चाय पीते हैं तो हो सकता है ये गलती रोज दोहरा रहे हों, जिस वजह से भविष्य में कैंसर का रिस्क हो सकता है। न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन कहती हैं कि यहां यह साफ करना जरूरी है कि खतरा चाय या कॉफी से नहीं है, बल्कि खतरा टेंपरेचर से है। अगर आपको बहुत ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीने की आदत है, तो असल समस्या उसके तापमान से है जो कैंसर के रिस्क को बढ़ावा दे सकता है। इसी तरह अगर आप बहुत गर्म दलिया या सूप पीते हैं, बहुत गर्म खाना खाते हैं, तो भी कैंसर का खतरा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगर दिख रहे ये 7 संकेत, तो भविष्य में हो सकता है कई बड़ी बीमारियों का खतरा!

गर्म चाय और कैंसर के बीच क्या है कनेक्शन?

न्यूट्रीशनिस्ट लीमा बताती हैं कि जब आप बहुत ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीते हैं, तो ये आपके फूड पाइप यानी भोजन नली को नुकसान पहुंचाता है। इससे 'इसोफेगस स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा' होने का खतरा बढ़ सकता है। ये एक तरह का कैंसर है जो भोजन नली की ऊपरी सतह की कोशिकाओं में विकसित होता है।

इसपर क्या कहती हैं रिसर्च

इस विषय में हुई एक रिसर्च में पाया गया है कि बहुत गर्म ड्रिंक या खाना (65°C या उससे ज्यादा तापमान) खाने से इसोफेगस स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि इंटरनेशनल एजेंसी फॉर कैंसर रिसर्च ने बहुत गर्म ड्रिंक्स को ग्रुप 2A कार्सिनोजेनिक कैटिगरी में रखा है। यानी कैंसर आज तो नहीं होगा लेकिन अगर आपने इस आदत को नहीं बदला तो भविष्य में कैंसर होने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 की उम्र में कैंसर नहीं चाहते तो आज ही छोड़ दें ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी सलाह!
ये भी पढ़ें:कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो रोज कितनी देर वॉक करें? डॉक्टर से जानें सही तरीका!

सुरक्षित कैसे रहें- न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि चाय या कॉफी अपने आप में कैंसर का कारण नहीं हैं। इसलिए आप बिना किसी डर के इन्हें पी सकते हैं। बस एक बात ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा गर्म कोई भी ड्रिंक ना पीएं। हल्का गर्म पीना सेफ है लेकिन बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।