बादाम के साथ मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, याददाश्त बढ़ जाएगी कई गुना!
Foods to pair with Almonds for sharp memory : क्या आप जानते हैं बादाम को अगर 5 खास चीजों के साथ मिलाकर खाया जाए तो इसके फायदे डबल हो जाते हैं। बादाम के सेहत से जुड़े इन्हीं फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फोर्टिस गुड़गांव के आंतरिक चिकित्सक डॉ सतीश कौल से।

बच्चों के तेज दिमाग के लिए बादाम को सुपरफूड की तरह देखा जाता है। बादाम में मौजूद विटामिन ई, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम और पौध-आधारित प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने और तंत्रिका तंत्र के कार्य को समर्थन देने में मदद करते हैं। सेहत से जुड़े इसके फायदे लेने के लिए मांएं खासतौर पर अपने बच्चों को रोजाना सुबह कुछ भीगे हुए बादाम खाने के लिए दिया करती हैं। आयुर्वेद के आहार नियम के अनुसार कुछ चीजों को एक साथ खाने से सेहत को नुकसान तो कुछ चीजों के खाने से सेहत को फायदा मिलता है। ठीक उसी तरह क्या आप जानते हैं बादाम को अगर 5 खास चीजों के साथ मिलाकर खाया जाए तो इसके फायदे डबल हो जाते हैं। बादाम के सेहत से जुड़े इन्हीं फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फोर्टिस गुड़गांव के आंतरिक चिकित्सक डॉ सतीश कौल से।
डॉ सतीश कौल कहते हैं कि बादाम केवल एक मेवा नहीं, बल्कि आपके मस्तिष्क के लिए एक 'न्यूरो-प्रोटेक्टिव' कवच है। इसमें मौजूद विटामिन ई, मैग्नीशियम और स्वस्थ वसा ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ते हैं और न्यूरॉन्स को दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।
बादाम और ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में फ्लेवोनोइड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो न्यूरॉन्स के सिग्नलिंग और स्मृति प्रक्रियाओं को समर्थन देने के लिए जाने जाते हैं। दोनों मिलकर मजबूत एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा प्रदान करते हैं।
बादाम और डार्क चॉकलेट
बादाम को डार्क चॉकलेट (70% या उससे अधिक कोको) के साथ लेना भी लाभकारी हो सकता है। डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनोइड्स मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को बेहतर बना सकते हैं, जबकि बादाम की स्वस्थ वसा ऊर्जा स्तर बनाए रखने और मस्तिष्क के कार्य को समर्थन देने में मदद करती है।
बादाम और दही
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य को समर्थन देते हैं। कई शोध कहते हैं कि इसका संबंध 'गट-ब्रेन कनेक्शन' से जुड़ा हुआ है। दही के प्रोबायोटिक्स आंतों को स्वस्थ रखते हैं, जिसका सीधा असर आपके मानसिक स्वास्थ्य (Gut-Brain Axis) पर पड़ता है। जिससे तनाव में कमी और संज्ञानात्मक क्षमता बेहतर बनती है। बादाम मिलाने से इस नाश्ते में प्रोटीन और स्वस्थ वसा की मात्रा बढ़ जाती है।
बादाम और केला
बादाम और केला भी सेहत के लिए एक अच्छा विकल्प है। केला प्राकृतिक कार्बोहाइड्रेट और विटामिन बी6 का स्रोत है, जो मूड और संज्ञानात्मक कार्य से जुड़े न्यूरोट्रांसमीटर के निर्माण में सहायक होता है।
बादाम को ओट्स
बादाम को ओट्स,सेब या सलाद में हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ मिलाकर भी लिया जा सकता है। इससे फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और सूक्ष्म पोषक तत्व मिलते हैं, जो समग्र मेटाबोलिक और मस्तिष्क स्वास्थ्य को समर्थन देते हैं। संतुलित आहार के रूप में प्रतिदिन एक छोटी मुट्ठी बादाम को शामिल करने से लंबे समय में सेहत से जुड़े फायदे मिल सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन