अब न बाल झड़ेंगे, न नाखून होंगे खराब: भाग्यश्री के 4 होली ब्यूटी हैक्स रखेंगे आपकी खूबसूरती बरकरार holi beauty hacks bhagyashree shares 4 pre holi skin hair and nail care tips to stay glowing and fit after festival, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

अब न बाल झड़ेंगे, न नाखून होंगे खराब: भाग्यश्री के 4 होली ब्यूटी हैक्स रखेंगे आपकी खूबसूरती बरकरार

Bhagyashree Holi Skin Hair Care Tips : अगर आप भी इस होली बिना किसी डर के जी भरकर होली खेलना चाहती हैं, तो भाग्यश्री के ये 4 गोल्डन ब्यूटी रूल्स आपकी ब्यूटी किट का हिस्सा जरूर होने चाहिए। 

Wed, 4 March 2026 12:29 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
अब न बाल झड़ेंगे, न नाखून होंगे खराब: भाग्यश्री के 4 होली ब्यूटी हैक्स रखेंगे आपकी खूबसूरती बरकरार

होली के रंगों की मस्ती के बीच लड़कियां अकसर अपनी स्किन, हेयर और नेल्स को लेकर परेशान रहती हैं। गुलाल और पक्के रंगों के दाग चेहरे की रंगत छीनने के साथ बालों को झाड़ू जैसा बना देते हैं। अगर आप भी इसी डर से अभी तक होली खेलने के लिए घर से बाहर नहीं निकली हैं तो बॉलीवुड की 'एवरग्रीन' ब्यूटी भाग्यश्री के ये 4 टिप्स आपकी परेशानी को छूमंतर करके आपकी त्वचा का ग्लो बनाए रख सकते हैं। जी हां, अपनी सादगी और कुदरती निखार के लिए फेमस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे आसान और घरेलू टिप्स शेयर किए हैं, जो न सिर्फ आपकी त्वचा को रंगों की मार से बचाएंगे, बल्कि आपके बालों और नाखूनों की चमक भी बरकरार रखेंगे। अगर आप भी इस होली बिना किसी डर के जी भरकर होली खेलना चाहती हैं, तो भाग्यश्री के ये 4 गोल्डन ब्यूटी रूल्स आपकी ब्यूटी किट का हिस्सा जरूर होने चाहिए। बता दें, भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि रंगों से खेलते समय किन आसान तरीकों से स्किन और हेयर को सुरक्षित रखा जा सकता है।

भाग्यश्री के 4 'होली-रेडी' ब्यूटी टिप्स

1. स्किन के लिए 'डबल लेयर' प्रोटेक्शन

होली खेलने से कम से कम 20 मिनट पहले चेहरे और शरीर पर अच्छी क्वालिटी का नारियल तेल या बादाम तेल लगाएं। यह त्वचा पर एक सुरक्षा कवच बना देता है, जिससे केमिकल वाले रंग रोमछिद्रों (pores) के अंदर नहीं जा पाते और बाद में रंग आसानी से छूट जाता है।

2. बालों को बनाएं 'कलर-प्रूफ'

खुले बाल होली के रंगों के लिए सबसे आसान शिकार होते हैं। भाग्यश्री की सलाह है कि बालों में अच्छी तरह तेल लगाकर उनकी चोटी (Braid) बना लें या जूड़ा बांध लें। इससे बालों की जड़ें सुरक्षित रहती हैं और रंग धोने पर बाल रूखे होकर टूटते नहीं हैं।

3. नाखूनों की स्मार्ट केयर

रंग सबसे ज्यादा नाखूनों के कोनों में फंसते हैं जो हफ्तों तक नहीं निकलते। इससे बचने के लिए नाखूनों पर डार्क शेड की नेल पेंट लगाएं। इसके अलावा, नाखूनों के अंदरूनी हिस्से में थोड़ी वैसलीन भर लें, ताकि वहां रंग जमा न हो सके।

4. होली के रंग

होली खेलने के लिए केमिकल फ्री हर्बल रंग या टैल्कम पाउडर वाले रंगों का उपयोग करें। या फिर वृंदावन की तरह फूलों की पंखुड़ियों से होली मनाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।