नाखूनों से होली का रंग छुड़ाने के 5 सबसे आसान तरीके, कुछ ही मिनटों में चमक उठेंगे हाथ post holi care tips to get rid of holi colours from nails nakhun se holi ka rang hatane ke upay, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

नाखूनों से होली का रंग छुड़ाने के 5 सबसे आसान तरीके, कुछ ही मिनटों में चमक उठेंगे हाथ

Hacks To Clean Holi Colour From Nails :  अगर आप भी इस रंग-बिरंगी आफत से परेशान हैं और अपने हाथों को दोबारा पहले जैसा साफ-सुथरा और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की जगह घर की रसोई में छिपे ये 5 आसान नुस्खे आपके बेहद काम आने वाले हैं।

Thu, 5 March 2026 01:49 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
नाखूनों से होली का रंग छुड़ाने के 5 सबसे आसान तरीके, कुछ ही मिनटों में चमक उठेंगे हाथ

होली के हुड़दंग और गुलाल की मस्ती के बीच लोग अकसर चेहरे और बालों की तो केयर कर लेते हैं लेकिन हाथ-पैरों की तरफ ध्यान देना भूल जाते हैं। नतीजा, होली के बाद हाथों की खूबसूरती बिगाड़ते रंग-बिंरगे नाखून। कई बार साबुन और पानी से घंटों घिसने के बाद भी वो गुलाबी या नीला रंग नाखूनों के पोरों में अपनी जगह बनाए रखता है। अगर आप भी इस रंग-बिरंगी आफत से परेशान हैं और अपने हाथों को दोबारा पहले जैसा साफ-सुथरा और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की जगह घर की रसोई में छिपे ये 5 आसान नुस्खे आपके बेहद काम आने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के बाद पेट को दें आराम, ट्राई करें फ्रेश मटर-पालक वाली 'लाइट' खिचड़ी

नाखूनों से होली का पक्का रंग छुड़ाने के 5 आसान तरीके

1. नींबू का जादू

नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है जो गहरे दाग के निशान को भी काटने में माहिर माना जाता है। नींबू के इस उपाय को करने के लिए एक कटोरी में गुनगुना पानी लेकर उसमें आधा नींबू निचोड़ लें। अब इस नींबू पानी में अपने नाखूनों को 10-15 मिनट तक डुबोकर रखें। इसके बाद घर पर पड़े किसी पुराने टूथब्रश से अपने नाखूनों को हल्के हाथों से रगड़ें।

2. सिरका और पानी

सिरका न केवल रंग निकालता है बल्कि नाखूनों की चमक भी वापस लाता है। इस उपाय को करने के लिए सफेद सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसके बाद इस सिरके वाले पानी में उंगलियां डुबोकर रखें। यह नाखूनों के किनारों में फंसे रंग को भी ढीला कर देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली का पक्का रंग छूटेगा 5 मिनट में! फोर्टिस के डॉक्टर ने बताया घरेलू नुस्खा

3. टूथपेस्ट का कमाल

बिना जेल वाला सफेद टूथपेस्ट नाखूनों से रंग हटाने का एक बहुत प्रभावी उपाय हो सकता है। इसके लिए नाखूनों पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ब्रश की मदद से स्क्रब करते हुए धो लें।

4. दही और बेसन का लेप

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो यह तरीका सबसे सुरक्षित है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड रंग को हल्का करता है। थोड़े से दही में बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे नाखूनों और उंगलियों पर लगाकर सूखने दें। जब यह हल्का सूख जाए, तो रगड़ते हुए इसे उतारें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घंटों की मेहनत होगी मिनटों में खत्म! होली की सफाई के लिए अपनाएं 7 क्लीनिंग टिप्स

5. बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट

बेकिंग सोडा की हल्की रगड़ जिद्दी से जिद्दी पिगमेंट को भी साफ कर देती है। इस उपाय को करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी या नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे नाखूनों पर लगाकर 2-3 मिनट तक रगड़ें और फिर धो लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।