ककड़ी vs खीरा- गर्मियों में सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद! जानें इनके फायदे और खाने का सही तरीका Kakdi vs Cucumber which is better for health or weight loss kheera or kakdi me jada kya faydemand hota hai, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

ककड़ी vs खीरा- गर्मियों में सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद! जानें इनके फायदे और खाने का सही तरीका

गर्मियों में खीरा और ककड़ी दोनों ही बाजार में छा जाते हैं और दोनों ही पानी से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद कौन होता है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Wed, 6 May 2026 08:11 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
ककड़ी vs खीरा- गर्मियों में सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद! जानें इनके फायदे और खाने का सही तरीका

Kakdi vs Cucumber: गर्मियों के मौसम में बाजार में खीरा-ककड़ी की बहार रहती है और ये दोनों ही चीजें पानी का अच्छा स्रोत होती हैं। शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने के लिए लोग ककड़ी और खीरा को अपनी डायट में शामिल कर लेते हैं। दिखने में दोनों लगभग एक जैसे होते हैं लेकिन इनका स्वाद थोड़ा अलग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों में से ज्यादा सेहतमंद कौन होता है। क्या वजन घटाने और सेहत के लिए खीरा बेहतर है या ककड़ी देती है ज्यादा पोषण? इस आर्टिकल में जानिए ककड़ी और खीरे के फायदे, अंतर और इन्हें खाने का सही तरीका।

ककड़ी में क्या पाया जाता है

ककड़ी (Indian cucumber) गर्मियों का एक बेहतरीन, हल्का और हाइड्रेटिंग फूड है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी देता है। इसमें विटामिन C, K और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसमें लगभग 90-95% तक पानी होता है। इसके अलावा फाइबर,पोटैशियम, कम कैलोरी होती है।

खाने से क्या फायदे मिलेंगे

ककड़ी खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और त्वचा भी स्वस्थ बनी रहेगी। खासतौर पर गर्मियों में शरीर से पसीना निकल जाता है तो पानी की कमी हो जाती है। इसके साथ ही त्वचा भी झुलस जाती है। यहां जानें ककड़ी खाने के खास फायदों के बारे में-

  • वजन कम होता है- ककड़ी में कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है, जो वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • पाचन होगा बेहतर- इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। नियमित रूप से ककड़ी खाने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • स्किन के लिए फायदेमंद- ककड़ी में मौजूद पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं। इससे स्किन फ्रेश, सॉफ्ट और नेचुरली ग्लोइंग होती है।
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल- इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम शरीर में सोडियम को बैलेंस करता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।

खीरा में क्या पाया जाता है

खीरा (Cucumber) गर्मियों में खाया जाने वाला सबसे रिफ्रेशिंग और हेल्दी फूड माना जाता है। खीरे में फ्लेवोनोइड्स और टैनिन सहित एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को जरूरी तत्व देते हैं। इसमें भी 95 प्रतिशत पानी, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन C, K, मैग्निशियम होता है।

फायदे भी जान लीजिए

  • लू से बचाता है- खीरा गर्मियों में खाते हैं, तो आप लू और गर्मी से बच सकते हैं। ये शरीर को ठंडा रखता है और पानी की कमी को पूरा करता है।
  • वेट लॉस के लिए अच्छा- खीरा लो-कैलोरी और हाई-वॉटर फूड है, जो पेट को भरा रखता है और ज्यादा खाने से बचाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • बॉडी डिटॉक्स- यह शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी को साफ करने में मददगार होता है। इससे शरीर के खराब टॉक्सिन्स बाहर हो जाते हैं।
  • बीपी रहेगा कंट्रोल- खीरे में पाया जाने वाला पोटैशियम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और इससे ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती।

कौन ज्यादा सेहतमंत?

वजन कम करने के लिए खीरा ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें 95% पानी होता है। ककड़ी पाचन को बेहतर करती है और इसमें फायबर ज्यादा होता है। दोनों में लगभग समान विटामिन और मिनरल्स होते हैं, अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए सेहत के लिए दोनों ही चीजें खाना फायदेमंद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप से आते ही क्यों फटने लगता है सिर? गर्मी में बचाव के आसान तरीके

खाने का सही समय

ककड़ी-खीरा आप सुबह नाश्ते में खा सकते हैं या फिर लंच में सलाद के तौर पर। वैसे तो ककड़ी-खीरा आप किसी भी समय नमक लगाकर खा सकते हैं लेकिन रात में ज्यादा खाने से बचें। इसमें पैटोशियम-फायबर होता है, जिससे पेट में ऐंठन-दर्द की समस्या हो सकती है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हंता वायरस क्या है? जानें इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।