Hantavirus Outbreak 2026: क्या छूने से फैलता हंता वायरस का इंफेक्शन? जानें इसके शुरुआती लक्षण और कैसे करें बचाव Hantavirus Outbreak 2026: what is hantavirus and know here its symptoms causes and how it spreads, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

Hantavirus Outbreak 2026: क्या छूने से फैलता हंता वायरस का इंफेक्शन? जानें इसके शुरुआती लक्षण और कैसे करें बचाव

Hantavirus Outbreak 2026: अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर हंता वायरस के चलते 3 लोगों की मौत हो गई। इस वायरस के होने की पुष्टि खुद WHO ने की है। तो चलिए जानते हैं इस वायरस के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं और ये कैसे फैलता है? 

Sun, 10 May 2026 05:30 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Hantavirus Outbreak 2026: क्या छूने से फैलता हंता वायरस का इंफेक्शन? जानें इसके शुरुआती लक्षण और कैसे करें बचाव

Hantavirus Outbreak 2026: अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर हंतावायरस के चलते 3 लोगों की मौत हो गई है, जिससे यात्रियों और आम लोगों में डर का माहौल है। World Health Organization (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका जा रहे क्रूज जहाज ‘MV Hondius’ पर यह संक्रमण सामने आया। जहाज पर कुल 155 लोग सवार थे। अब तक एक हंतावायरस केस लैब में कन्फर्म हो चुका है, जबकि पांच अन्य मामले संदिग्ध बताए जा रहे हैं। इन छह मामलों में से तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हंतावायरस क्या है, यह कैसे फैलता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

कैसे फैलता है ये वायरस

हंतावायरस खासतौर पर चूहों से फैलता है। चूहों के मल, मूत्र और लार के संपर्क में आने से ये होता है। इसके अलावा इन चीजों के कण जब सूखकर हवा में मिल जाते हैं, तब ये सांस के जरिए शरीर में घुस जाते हैं। कभी-कभी चूहे के काटने से भी ये इंफेक्शन फैल सकता है। यह इंसान के फेफड़ों (HPS) या किडनी (HFRS) पर सीधा हमला करता है। फेफड़ों में संक्रमण होने पर सांस लेना लगभग नामुमकिन हो जाता है, जिससे मरीज की मौत हो सकती है। बता दें कि कोरोना की तरह ही ये वायरस एक से दूसरे इंसान में जल्दी फैलता है।

हंता वायरस के शुरुआती लक्षण क्या है

शुरुआती लक्षण क्या होते हैं

हंतावायरस के लक्षण शुरुआत में सामान्य फ्लू जैसे लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे गंभीर हो सकते हैं। अगर कभी चूहे के काटने के बाद ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। यहां जानें क्या होते हैं लक्षण-

-तेज ठंड और कपकपी के साथ बुखार

-हाथों-पैरों और पीठ की मांसपेशियों में तेज दर्द

-सिरदर्द, चक्कर आना और थकान

-पेट में दर्द, उल्टी या दस्त

-सांस लेने में दिक्कत

-सीने में जकड़न

-लगातार आ रही खांसी

बचाव के लिए क्या करें

  • Hantavirus Infection से बचाव के लिए सबसे जरूरी है साफ-सफाई और सावधानी। चूंकि यह वायरस मुख्य रूप से चूहों के संपर्क से फैलता है, इसलिए घर और आसपास के वातावरण को साफ और सुरक्षित रखना बेहद अहम है।
  • सबसे पहले, घर में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखें और ऐसी जगहों को खास तौर पर साफ करें जहां चूहे छिप सकते हैं, जैसे स्टोर रूम, किचन के कोने या बंद कमरे। दीवारों और दरवाजों के गैप को बंद रखें, ताकि चूहे अंदर न आ सकें।
  • अगर आप किसी बंद या लंबे समय से इस्तेमाल न हुई जगह की सफाई कर रहे हैं, तो बिना सुरक्षा के अंदर न जाएं। सफाई करते समय हमेशा मास्क और ग्लव्स पहनें, ताकि संक्रमित धूल या कण आपके शरीर में प्रवेश न कर सकें।
  • चूहों के मल-मूत्र को कभी भी सूखे में झाड़ने या बुहारने की गलती न करें। ऐसा करने से वायरस हवा में फैल सकता है। इसके बजाय उस जगह पर पहले पानी या डिसइंफेक्टेंट छिड़कें और फिर गीले कपड़े से साफ करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप से आते ही क्यों फटने लगता है सिर? गर्मी में बचाव के आसान तरीके

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।