स्टील के बर्तनों में ऐसे बनाएं नॉन-स्टिक जैसा खाना, न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन से जानें How to Cook Food in Less Oil Using Steel Cookware Acc to a Nutritionist, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

स्टील के बर्तनों में ऐसे बनाएं नॉन-स्टिक जैसा खाना, न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन से जानें

स्टेनलेस स्टील के बर्तनों में कम तेल में खाना बनाना मुश्किल नहीं है। सही हीटिंग तकनीक और देखभाल से आप स्टील कुकवेयर में हेल्दी, स्वादिष्ट और नॉन-स्टिक जैसा अनुभव पा सकते हैं।

Thu, 5 Feb 2026 10:36 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
स्टील के बर्तनों में ऐसे बनाएं नॉन-स्टिक जैसा खाना, न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन से जानें

अक्सर लोगों को लगता है कि स्टेनलेस स्टील के बर्तनों में खाना बनाना मुश्किल होता है, क्योंकि खाना चिपक जाता है और ज्यादा तेल लग जाता है। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार समस्या बर्तन में नहीं, बल्कि उसे इस्तेमाल करने के तरीके में होती है। सही प्रीहीटिंग, सही तापमान और हल्की मेंटेनेंस के साथ स्टील के कढ़ाही और पैन में कम तेल में स्वादिष्ट और हेल्दी खाना आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आप रोजमर्रा की कुकिंग को ऑयल-फ्री या लो-ऑयल बनाना चाहते हैं, तो स्टील कुकवेयर को सही ढंग से इस्तेमाल करना सीखना बेहद जरूरी है।

स्टील पैन को सही तरीके से प्रीहीट करना है सबसे जरूरी

स्टील के बर्तनों में खाना चिपकने का सबसे बड़ा कारण गलत तापमान होता है। खाना डालने से पहले पैन को अच्छी तरह प्रीहीट करना जरूरी है। इसके लिए वॉटर ड्रॉप टेस्ट करें। पैन गर्म होने के बाद उसमें पानी की कुछ बूंदें डालें। अगर पानी की बूंदें पैन पर पारे (मरकरी) की तरह घूमने लगें, तो समझ लें कि पैन सही तापमान पर है। अब इसमें थोड़ा सा तेल डालें और फिर खाना पकाएं। इस तकनीक से खाना चिपकता नहीं है और तेल की मात्रा भी कम लगती है।

कम तेल में पकाने का सही तरीका

जब पैन सही तरह से गरम हो जाता है तो खाने और पैन के बीच एक नेचुरल बैरियर बन जाता है। इससे खाना सतह से चिपकता नहीं है। हमेशा पहले पैन गरम करें, फिर तेल डालें और उसके बाद सब्जी या मसाले डालें। ठंडे पैन में तेल और खाना डालने से खाना जरूर चिपकेगा।

डेली क्लीनिंग और मेंटेनेंस कैसे करें?

  1. स्टील के बर्तनों की सफाई बेहद आसान है। रोजाना इस्तेमाल के बाद हल्के डिटर्जेंट और सॉफ्ट स्पंज से धोना काफी है।
  2. अगर पैन में जले हुए दाग या काले निशान पड़ जाएं, तो उसे 15–20 मिनट गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा या स्टील क्लीनर डालकर भिगो दें। इससे बिना नुकसान के बर्तन की चमक वापस आ जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाचन कमजोर है? ट्राई करें भाग्यश्री की ये ठंडक देने वाली हेल्दी रेसिपी

स्टील कुकवेयर को लंबे समय तक चलाने के नियम

  • हमेशा खाना बनाने से पहले पैन को प्रीहीट करें
  • केवल हीट चेक करने के लिए वॉटर ड्रॉप टेस्ट करें
  • बहुत गरम पैन पर अचानक ठंडा पानी ना डालें, इससे स्टील टेढ़ा हो सकता है
  • रोजाना हार्श स्क्रबर का इस्तेमाल ना करें
  • धोने के बाद बर्तन को अच्छे से सुखाएं ताकि पानी के निशान ना पड़ें

क्यों स्टील कुकवेयर है बेस्ट इन्वेस्टमेंट?

स्टेनलेस स्टील के बर्तन केमिकल-फ्री होते हैं, टिकाऊ होते हैं और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर सालों तक चलते हैं। कम तेल में हेल्दी कुकिंग के लिए ये एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कास्ट आयरन बर्तन के फायदे और सही इस्तेमाल

कुकिंग टिप: स्टील कुकवेयर मुश्किल नहीं, बस समझदारी से इस्तेमाल करने की जरूरत है। सही हीटिंग, हल्की मेंटेनेंस और थोड़ी सी समझ से आप रोज कम तेल में हेल्दी खाना बना सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।