बिना दवा गट हेल्थ सुधारना चाहते हैं? भाग्यश्री की ये रेसिपी जरूर अपनाएं Bhagyashree Shares Simple Homemade Recipe to Improve Gut Health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

बिना दवा गट हेल्थ सुधारना चाहते हैं? भाग्यश्री की ये रेसिपी जरूर अपनाएं

56 वर्षीय अभिनेत्री और न्यूट्रिशन एंथुजियास्ट भाग्यश्री ने गट हेल्थ सुधारने के लिए एक आसान घरेलू रेसिपी शेयर की है, जो पेट को ठंडक देती है और पाचन को मजबूत बनाती है।

Wed, 4 Feb 2026 05:37 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना दवा गट हेल्थ सुधारना चाहते हैं? भाग्यश्री की ये रेसिपी जरूर अपनाएं

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री अब भले ही फिल्मों में कम दिखती हैं लेकिन हेल्थ और वेलनेस को लेकर उनका जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है। सोशल मीडिया के ज़रिए वह लगातार अपने फैंस को आसान और असरदार हेल्थ टिप्स देती रहती हैं। हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में भाग्यश्री ने गट हेल्थ सुधारने वाली अपनी पसंदीदा कंफर्ट रेसिपी के बारे में बताया।

भाग्यश्री के अनुसार, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में भारी दवाइयों की बजाय किचन में मौजूद साधारण चीजों से पाचन को बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'गट हेल्थ सुधारने के लिए आज की रेसिपी मेरी कंफर्ट फूड में से एक है। इसके सभी इंग्रेडिएंट्स पेट के लिए फायदेमंद हैं और गट को ठंडक देते हैं।'

दही: पाचन का सबसे भरोसेमंद साथी

भाग्यश्री ने इस रेसिपी में दही की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि दही प्रोबायोटिक होता है, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। इससे पाचन सुधरता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं।

सब्जियों से मिलते हैं ठंडक और फाइबर

इस रेसिपी में इस्तेमाल की गई सब्जियों के फायदे बताते हुए भाग्यश्री ने कहा कि प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन सूजन कम करने में मदद करता है। वहीं कद्दू (Pumpkin) पेट को ठंडक देता है और यह फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन A व C से भरपूर होता है, जो गट हेल्थ को मजबूत बनाते हैं।

तेल और मसाले भी हैं गट के लिए जरूरी

अक्सर लोग सोचते हैं कि तेल और मसाले पेट के लिए नुकसानदायक होते हैं, लेकिन सही मात्रा और सही विकल्प गट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं। भाग्यश्री के अनुसार, सरसों के तेल में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड गट में सूजन को कंट्रोल करता है। करी पत्ता, हींग और कसूरी मेथी पाचन को दुरुस्त रखने और गैस की समस्या कम करने में मदद करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर बोलीं-इन सब्जियों के छिलकों में होता है ज्यादा पोषण,छीलकर तो नहीं खा रहे?

स्वाद और टेक्सचर बढ़ाने का स्मार्ट टिप

रेसिपी को और स्वादिष्ट और क्रंची बनाने के लिए भाग्यश्री ने एक खास टिप भी दी। उन्होंने कहा कि इसमें क्रश्ड मूंगफली मिलाई जा सकती है जिससे इसका टेक्सचर बेहतर होता है और यह रोजमर्रा के खाने के साथ एक परफेक्ट Juicy Dip बन जाती है।

नोट: भाग्यश्री की यह आसान और देसी रेसिपी दिखाती है कि गट हेल्थ के लिए महंगे सप्लीमेंट्स की नहीं, बल्कि सही घरेलू सामग्री की जरूरत होती है। नियमित रूप से ऐसी ठंडक देने वाली और पाचन बढ़ाने वाली चीजें शामिल कर आप अपने पेट को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए एक्सपर्ट से उचित सलाह ले सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।