आचार्य मनीष शर्मा ने बताया अमरूद को खाने का सही तरीका, मिलेंगे पूरे फायदे
Right Way To Eat Guava For Maximum Benefits: सर्दियों का सीजन बीतने वाला है और आपने अभी तक अमरूद को नहीं खाया तो ढेर सारे फायदे जान लें। साथ ही जानें आचार्य मनीष से अमरूद को खाने का सही तरीका।

सर्दियों में अमरूद खूब मिलते हैं और एक्सपर्ट हमेशा सीजनल फ्रूट खाने की सलाह देते हैं। लेकिन अमरूद को काफी सारे लोग नापसंद करते हैं। जबकि इसमे काफी ढेर सारे न्यूट्रिशन होते हैं। जो वेट लॉस, डायबिटीज, हार्ट हेल्थ से लेकर पाचन को सही करने में मदद करते हैं। एक अमरूद में एक संतरे के मुकाबले चार गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। तो अगर आप अमरूद को डाइट में शामिल करते हैं तो इतने सारे फायदे मिलेंगे। जिसे नेचुरोपैथी एक्सपर्ट आचार्य मनीष ने बताया है। साथ ही बताया कि किस तरह से और कब अमरूद खाना चाहिए जिससे इसके पूरे फायदे मिल सके।
अमरूद खाने के फायदे
- आचार्य मनीष शर्मा ने बताया कि अमरूद में मौजूद विटामिन सी आर्टरीज को साफ रखने में मदद करता है। जिसकी ब्लॉकेज से हार्ट अटैक का खतरा होता है।
- यहीं नहीं अमरूद में मौजूद सॉल्यूएबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
- जबकि पोटैशियम हाई बीपी को रेगुलेट करने में मदद करता है।
- वहीं एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट सेल्स को होने वाले ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है।
- अमरूद का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज रोगियों के लिए इसे बेस्ट फ्रूट बनाता है। वहीं इसमे बायो एक्टिव कंपाउंड इंसुलिन सेंसेटिविटी को बढ़ाते हैं।
आचार्य मनीष ने बताया अमरूद खाने का सही तरीका
अगर आप अमरूद के इतने ढेर सारे फायदों को चाहते हैं तो खाने का सही तरीका भी जान लें।अमरूद को हमेशा दोपहर के मील के पहले खाना चाहिए। अमरूद पर खास तरह के मसाले को डालें। आचार्य मनीष ने वीडियो में बताया है कि खास तरह के मसालों को मिलाकर अमरूद पर डालकर खाने से इसके फायदे भरपूर मिलते हैं।
अजवाइन
जीरा
सौंफ
छोटी इलायची
लौंग
काले नमक
इन सारी चीजों को थोड़ी मात्रा में मिलाकर पीस लें। फिर अमरूद के ऊपर छिड़क कर लंच से पहले खाली पेट खाएं। तो अमरूद के फायदे ज्यादा मिलेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन