हार्ट हेल्थ सही है या नहीं, पैरों को देखकर 5 सेकेंड में कर सकते हैं पता
5 Second test to check heart health: दिल की सेहत का पता लगाने के लिए वैसे तो कई सारे टेस्ट के बारे में बताया जाता है। लेकिन 5 सेकेंड में पैरों की मदद से भी हार्ट हेल्थ का पता लगा सकते हैं। जिसकी मदद से जाना जा सकता है कि आपके हार्ट में कोई ब्लॉकेज तो नहीं।

हार्ट हेल्थ इिन दिनों लोगों की काफी खराब होती जा रही। जरूरी है कि दिल की सेहत का ख्याल रखा जाए। क्योंकि हार्ट फेलियर से मौत का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर लोग दिल की सेहत को जानने के लिए चेस्ट पर फोकस करते हैं। हार्ट अटैक आने से पहले काफी सारे बॉडी साइन को समझने की कोशिश करते हैं। जो अपर बॉडी पार्ट में दर्द के रूप में दिखते हैं। लेकिन केवल चेस्ट या बाजु का एरिया ही नहीं बल्कि पैरों से भी दिल की सेहत का पता चलता है। आपका दिल सेहतमंत है या नहीं इसे पता करने के लिए बस ये 5 सेंकड पैरों का टेस्ट करके देखें।
पैरों से चेक करें दिल की सेहत
डॉक्टर मजहर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि पैरों की कंडीशन पिटिंग एडिमा को चेक करें। ये कंडीशन है जिसमे पैरों में सूजन होती है और जब आप इसे उंगलियों से दबाते हैं तो स्किन तेजी से वापस अपनी पोजीशन पर नहीं आती बल्कि वैसे ही दबी रहती है और बहुत धीरे-धीरे नॉर्मल पोजीशन में आती है। वैसे तो ये समस्या हमेशा खतरनाक नहीं होती लेकिन कई बार ये सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम की ओर इशारा करती है।
पैरों में फ्लूइड जमा होना किसी भी सामान्य वजह से हो सकता है, जैसे ज्यादा देर तक खड़े रहना, गर्म मौसम, प्रेग्नेंसी, या ओवरवेट होना। लेकिन अगर सूजन बनी रहती है, तो यह नसों के ठीक से काम न करने या हार्ट फेलियर, किडनी की बीमारी, लिवर की बीमारी जैसी ज़्यादा चिंता की बात हो सकती है, या अगर यह सिर्फ एक पैर पर असर कर रहा है तो ब्लड क्लॉट भी हो सकता है।
एनएचएस ने बताया है पैरों में सूजन है हार्ट फेलियर का लक्षण
एनएचएस के मुताबिक पैरों और एड़ियों में सूजन हार्ट फेलियर का कॉमन लक्षण है। जो आमतौर पर शाम को ज्यादा हो जाता है और रात होने के साथ सही होने लगता है। तो पैरों में दिखने वाली सूजन जो बगैर किसी ठोस वजह के है उसका चेकअप जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन