1/7काली मिर्च केवल मसाला नही है बल्कि ये आयुर्वेद में दवा की तरह इस्तेमाल की जाती है। इसमे पाया जाने वाला पैपरीन कंपाउंड हेल्थ के लिए पावरफुल इंग्रीडिएंट का काम करता है। लेकिन काली मिर्च को किस तरह से डाइट में शामिल करें कि इसके सारे फायदे मिले? इस काम में मदद करेगी न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन की सलाह।

जिन्होंने बताया कि एक चुटकी काली मिर्च को इन 7 फूड्स में मिलाकर खाने से ये अलग-अलग समस्याओं को दूर करने में मदद करेगी। जानें कैसे करें काली मिर्च का इस्तेमाल।

दही खाते समय अगर एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर खाया जाए तो दही ज्यादा आसानी से डाइजेस्ट होती है और ब्लोटिंग नहीं होती।

एक चम्मच शहद में एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर मिलाकर खाने से खांसी और गले की खराश में आराम मिलता है। काली मिर्च में मौजूद पाइपरिन कंपाउंड म्यूकस को साफ करने में मदद करता है।

नींबू पानी में काली मिर्च एक चुटकी मिलाकर खाना खाने के पहले पिया जाए तो इससे डाइजेशन एंजाइम्स को बढ़ाता है। जिससे खाना आसानी से पचता है।

आंवला के जूस में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पिया जाए तो इससे विटामिन सी का अब्जॉर्ब्शन बढ़ता है। पाइपरिन कंपाउंड विटामिन सी को ब्लडस्ट्रीम में तेजी से ले जाने में मदद करता है।

हल्दी के साथ काली मिर्च को एक चुटकी मिलाकर पिया जाए तो हल्दी के पूरे फायदे मिलते हैं। काली मिर्च हल्दी में मौजूद करक्यूमिन को अब्जॉर्ब करने में ज्यादा मदद करती है।
