शुगर हुए हो गए तीन साल या प्री-डायबिटीज का हैं शिकार, तो एक्सपर्ट की सलाह पर करवाएं ये 4 जांच Get these 4 blood test done if you have diabetes for more than three years or pre diabetes as per expert advice, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

शुगर हुए हो गए तीन साल या प्री-डायबिटीज का हैं शिकार, तो एक्सपर्ट की सलाह पर करवाएं ये 4 जांच

डायबिटीज का इलाज समय रहते न किया जाए तो समस्या काफी गंभीर हो सकती है और इससे शरीर के अंग भी डैमेज हो सकते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट ने 4 जांच करवाने की सलाह दी है। आप भी जानिए-

Tue, 24 June 2025 02:59 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
शुगर हुए हो गए तीन साल या प्री-डायबिटीज का हैं शिकार, तो एक्सपर्ट की सलाह पर करवाएं ये 4 जांच

कई बार आम दिखने वाली समस्याएं हेल्थ के लिए बड़ी दिक्कत बनकर उभर सकती हैं। इसलिए समय रहते इलाज करवाने में भलाई होती है। डायबिटीज भले ही एक कॉमन समस्या है, लेकिन इस इग्नोर करने पर शरीर के अंग खराब होने का खतरा रहता है। शुगर को एक लाइफस्टाइल डिसीज माना जाता है और शुरुआत में अगर इस पर ध्यान दे दिया जाए तो इसे रिवर्स किया जा सकता है। अगर आप शुगर पेशेंट हैं और 3 साल से ज्यादा समय से डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं तो क्लिनिकल डाइटिशियन अनुषा रोड्रिग्स की सलाह पर 4 ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं। अगर प्री-डायबिटीज का शिकार हैं और समस्या को रिवर्स करने में असमर्थ हो गए हैं तो भी यहां बताई 4 जांच जरूर करवाएं।

क्या कहती हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आपको 3 साल से ज्यादा समय से डायबिटीज़ है या फिर प्री-डायबिटीज़ है जो ठीक नहीं हुई है तो आपको रूटीन चेकअप के साथ कुछ और जांचे करवानी चाहिए। ऐसा इसिलए क्योंकि कुछ लोगों में सिर्फ हाई शुगर नहीं बल्कि उनमें इंसुलिन का खराब काम, कमजोर बीटा सेल्स, छिपी हुई सूजन या अंग डैमेज की दिक्कत भी हो सकती है। ये सभी समस्याएं आपके नियमित शुगर टेस्ट में नहीं दिखती।

कौन से 4 टेस्ट करवाएं

1) फास्टिंग इंसुलिन

अगर आपका इंसुलिन लगातार बढ़ा हुआ है, तो आपका शरीर अभी भी इंसुलिन प्रतिरोध मोड में है। यह पेट की चर्बी, थकान और धीरे वजन कम होने का एक मुख्य कारण है।

2) सी-पेप्टाइड टेस्ट

इस जांच से पता चलता है कि आपकी पैमक्रियाज कितनी अच्छी तरह से इंसुलिन का उत्पादन कर रही हैं। अगर यह कम है, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपकी बीटा सेल्स खराब हो रही हैं और आपको इंसुलिन निर्भरता को रोकने के लिए तुरंत डॉक्टर की सलाह की जरूरत है।

3) जीएफआर (किडनी फंक्शन)

डायबिटीज लक्षण दिखने से बहुत पहले ही किडनी प्रभावित हो सकती हैं। जीएफआर आपको बताता है कि आपकी किडनी वेस्ट को कितनी अच्छी तरह से फिल्टर कर रही है।

4) लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी)

टाइप 2 डायबिटीज में फैटी लिवर और बढ़े हुए एंजाइम बेहद आम हैं। अगर आपका लिवर सूजा हुआ है, तो आपका शुगर का लेवल हमेशा हाई रहेगा, चाहे आपकी डायट कितनी भी क्लीन क्यों न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डायबिटीज मैनेज करने के लिए इन 5 चीजों को पकाने के बाद करें ठंडा, काम की है डायटी
ये भी पढ़ें:प्री-डायबिटीज को ठीक करने में मददगार हैं ये 10 चीजें, डायटीशियन खुद बताईं

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।