डायबिटीज मैनेज करने के लिए इन 5 चीजों को पकाने के बाद करें ठंडा, काम की है डायटीशियन की ट्रिक Cool these 5 things after cooking them To manage diabetes as per dietitian, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

डायबिटीज मैनेज करने के लिए इन 5 चीजों को पकाने के बाद करें ठंडा, काम की है डायटीशियन की ट्रिक

डायबिटीज एक कॉमन समस्या बन गई है, बहुत से लोग इस समस्या से परेशान हैं और इसे कंट्रोल में रखने के तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में डायटीशियन ने 5 उन चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें पकने के बाद ठंडा करके खाने पर डायबिटीज मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

Mon, 23 June 2025 09:24 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
डायबिटीज मैनेज करने के लिए इन 5 चीजों को पकाने के बाद करें ठंडा, काम की है डायटीशियन की ट्रिक

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी को हो जाए तो इससे निपटना मुश्किल है। इस समस्या के होने पर शरीर प्रभावी ढंग से इंसुलिन का इस्तेमाल नहीं कर पाता है। ऐसे में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। अगर समय रहते बढ़े हुए शुगर लेवल को कंट्रोल न किया जाए तो व्यक्ति कई दूसरी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इस समस्या को मैनेज करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी डायट का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके द्वारा खाया जाने वाला खाना सीधे तौर पर शरीर में ग्लूकोज के लेवल को प्रभावित करता है। शुगर की समस्या में सही खाने के साथ सही तरीके से खाना खाना बहुत जरूरी है। डायटीशियन श्वेता जे पांचाल ने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए 5 उन चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें पकने के बाद ठंडा करके खाने पर डायबिटीज मैनेज करने में मदद मिल सकती है। आप भी जानिए-

1) राजमा, छोले

भारतीय किचन में आए दिन राजमा और छोले जैसी चीजों को बनाया जाता है। ऐसे में इन्हें ठंडा करने से प्रतिरोधी स्टार्च बढ़ता है, जिससे रक्त शुगर स्थिर रहता है।

2) गाजर

गाजर पोष्क तत्वों से भरपूर होती है। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए ठंडी गाजर फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, ठंडी गाजर पोषक तत्वों के अवशोषण और फाइबर जैसे प्रभावों को बेहतर बनाती है।

3) पत्तागोभी

अगर आप पत्तागोभी खाते हैं तो इसे उबालकर या फिर स्टीम करके फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें। ठंडा करने से लिवर और आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखने वाले यौगिकों को बनाए रखने में मदद मिलती है।

4) पकी और ठंडी हरी मटर

पकी और ठंडी हरी मटर में ज्यादा फाइबर जैसा स्टार्च और प्रोटीन होता है जो बेहतर शुगर नियंत्रण के लिए बेस्ट है।

5) पका और ठंडा ज्वार, रागी

ज्वार, रागी को ठंडा करने पर प्रतिरोधी स्टार्च को बढ़ाता है। जिससे ग्लूकोज बैलेंस को सपोर्ट करने में मदद मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्री-डायबिटीज को ठीक करने में मददगार हैं ये 10 चीजें, डायटीशियन खुद बताईं
ये भी पढ़ें:रोटी या चावल खाने से पहले क्यों खाना चाहिए सलाद, डायबिटीज पेशेंट जरूर जानें

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।