प्री-डायबिटीज को ठीक करने में मददगार हैं ये 10 चीजें, डायटीशियन खुद बताईं Dietician told 10 things to reverse Pre diabetes, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

प्री-डायबिटीज को ठीक करने में मददगार हैं ये 10 चीजें, डायटीशियन खुद बताईं

बहुत से लोग इस बात पर विश्वास रखते हैं कि प्रीडायबिटिक हैं तो डायबिटीज का शिकार होना तय है। जबकि लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इस समस्या से बचा जा सकता है। यहां डायटीशियन से जानिए प्री-डायबिटीज को ठीक करने में मददगार 10 चीजें।

Sun, 22 June 2025 06:39 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
प्री-डायबिटीज को ठीक करने में मददगार हैं ये 10 चीजें, डायटीशियन खुद बताईं

प्री-डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड में ग्लूकोज का लेवल सामान्य से ज्यादा होता है, लेकिन इतना ज्यादा नहीं होता कि उसे टाइप 2 डायबिटीज माना जाए। हालांकि, यह एक चेतावनी संकेत है कि आपको फ्यूचर में टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा है। ये समस्या कई कारणों से हो सकती है, जिसमें मोटापा, शारीरिक गतिविधि की कमी, डायट, फैमिली हिस्ट्री और उम्र शामिल है। बहुत से लोगों का मानना है कि अगर एक बार प्री-डायबिटीज के लक्षण दिख जाते हैं तो फिर इसे रिवर्स करना मुश्किल होता है। हालांकि, ये सही नहीं है। अगर आप लाइफस्टाइल के साथ खाने पीने की आदतों में बदलाव करते हैं तो आप प्री-डायबिटीज को रिवर्स कर सकते हैं। क्लिनिकल डाइटिशियन अनुषा रोड्रिग्स ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में प्री-डायबिटीज को रिवर्स करने के लिए 10 चीजों के बारे में बताया है।

10 चीजें जो ठीक कर सकती हैं प्री-डायबिटीज

1) कार्ब्स को कम करने के बजाय खाने के ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड पर ध्यान देना शुरू करें।

2) माइक्रोमिनरल की कमी के लक्षणों की चेक करें। खासतौर से मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम आदि।

3) प्री-डायबिटीज के मूल कारण को समझने के लिए इंसुलिन फास्टिंग और होमा-आईआर की जांच करवाएं।

4) नाश्ता सबसे जरूरी मील्स में से एक है। एक्सपर्ट कहती हैं की प्री-डायबिटीज को रिवर्स करने के लिए हाई प्रोटीन वाले नाश्ते को प्राथमिकता दें।

5) सूजन पर ध्यान देते हुए एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर डायट लें। इंसुलिन सेंसटिविटी को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए घरेलू उपचार की मदद लें।

6) एक्सपर्ट का मानना है कि इस समस्या को उलटने के लिए मसल्स मास रिटेंशन पर ध्यान देना जरूरी है।

7) एक्सट्रा चर्बी कम करने की कोशिश करें।

8) पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोबायोटिक्स से भरपूर डायट लें।

9) फलों को हेल्दी फैट के साथ मिलाने पर ध्यान दें।

10) बहुत सारे छोटे मील से बचें और अच्छी तरह से अंतराल वाले खाने पर ध्यान केंद्रित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेल्दी खाने के बाद भी शरीर में नहीं दिख रहा कोई बदलाव? एक्सपर्ट ने बताई वजह
ये भी पढ़ें:लिवर में पानी भरने पर दिखते हैं ये लक्षण, अनदेखा करने पर बढ़ती है परेशानी

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।