हमेशा रहती है कब्ज? पेट साफ करने में मदद करेंगी ये 5 ड्रिंक्स
कब्ज की समस्या होने पर पेट साफ करने में समस्या होती है। अगर आप भी अपने पेट और शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकलना चाहते हैं तो यहां बताई 5 ड्रिंक्स पिएं। ये एक ही बार में पेट साफ कर सकती हैं।

कब्ज की समस्या का इलाज ना करवाने पर ये गंभीर हो सकती है। इसके गंभीर होने पर शरीर का पाचन तंत्र और आंतों की कार्यप्रणाली काफी सुस्त पड़ जाती है। इसके पीछे कई शारीरिक, व्यवहारिक और चिकित्सकीय कारण हो सकते हैं। लंबे समय तक मैदा, फास्ट फूड, मांस और ज्यादा डिब्बाबंद खाना आंतों में मल को चिपका देता है। इसके अलावा पर्याप्त पानी नहीं पीने पर भी आंतें मल से सारा पानी सोख लेती हैं, जिससे वह पत्थर जैसा सख्त हो जाता है। जिसकी वजह से पेट साफ करने में समस्या हो सकती है। इसके अलावा बहुत से लोग बाहर के टॉयलेट का इस्तेमाल न करने की वजह से मल त्याग की इच्छा को दबा देते हैं। बार-बार ऐसा करने से आंतों की नसें सिग्नल देना बंद कर देती हैं, जिससे समस्या गंभीर हो जाती है। कब्ज की समस्या से निपटने के लिए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. जोसेफ सलहाब ने इंस्टाग्राम पर 5 ड्रिंक शेयर की हैं जो पेट साफ करने में मददगार साबित हो सकती हैं।
1) चिया फ्रेस्का
इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच चिया सीड्स को पानी में डालकर फुला लें। फिर पानी में नींबू, खीरा, पुदीना और चिया सीड्स डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब 10-15 मिनट तक रखें। ये ड्रिंक कब्ज से राहत दिलाने में मददगार साबित होता है क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।
2) सूखे आलूबुखारे, नाशपाती या सेब का जूस
सूखे आलूबुखारे के जूस में नाशपाती या सेब का जूस मिलाकर एक शॉट तैयार करें। इनमें सॉर्बिटोल होता है, जो एक प्राकृतिक यौगिक है, ये मल को नरम करने और आंत क्रिया को उत्तेजित करने में मददगार होते है।
3) हर्बल चाय
गर्म हर्बल चाय में मौजूद चीजें आंत क्रिया को सुचारू बनाने में मदद करती हैं। पुदीना पेट फूलने में राहत दे सकता है। ये कब्ज में मददगार हो सकती है।
4) केफिर बेरी स्मूदी
केफिर बेरी आपके पाचन तंत्र के लिए सुपरफूड मानी जाती है। ये आंतों के स्वास्थ्य और पाचन के लिए बेहतरीन होती है। एक्सट्रा फाइबर के लिए साइलियम, अलसी या भांग के बीज मिलाकर पिएं।।
5) कॉफी या ग्रीन टी
कॉफी में मौजूद कैफीन पेट की मांसपेशियों को उत्तेजित करता है, जिससे मल त्याग की इच्छा तुरंत हो सकती है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कॉफी पाचन तंत्र को खाने के मुकाबले 60 प्रतिशत ज्यादा तेजी से एक्टिव कर सकती है। डॉक्टर कहते हैं कि कैफीन गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स को उत्तेजित करता है, जो आंत क्रिया को मोटिवेट करने में मददगार हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन