गर्मियों के मौसम में तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जिसकी वजह कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए आप दादी के बताए नुस्खों को अपनाएं। यहां देखिए गर्मियों में होने वाली 7 समस्याओं से निपटने के घरेलू नुस्खे।

गर्मियों के मौसम में नाक से खून आने की दिक्कत से निपटने के लिए सुबह नाक में देसी घी की दो बूंदें डालें। इसके अलावा नाक पर बर्फ रखें और खूब पानी पिएं। इस समस्या से बचाव के लिए एसी से अचानक बाहर न निकलें।

गर्मियों में होने वाली घमौरियों की समस्या से निपटने के लिए नीम के पानी से नहाएं। इसके अलावा रात को मुल्तानी मिट्टी लगाएं और ढीले-ठंडे कपड़े पहनें। ऐसा लगातार करने पर 3 दिन में फर्क दिखने लगेगा।

एसिडिटी की समस्या से निपटने के लिए ठंडा दूध पिएं। ऐसा करने से तुरंत आराम मिलेगा। इसके अलावा सौंफ के बीजों को पानी में भिगोएं और फिर सुबह पिएं। गर्मियों में फ्राइड और स्पाइसी चीजों को खाने से बचें।

गर्मियों में चक्कर आने की समस्या से बचने के लिए नमक, चीनी, नींबू और पानी के घोल को मिलाकर पिएं। इसके अलावा नारियल पानी पिएं ये इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। दोपहर 11 से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें और चक्कर आने पर सबसे पहले एक जगह पर बैठ जाएं।

गर्मी की धूप की वजह से सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है। इससे निपटने के लिए पुदीना को माथे पर रखें, इससे तुरंत ठंडक मिलेगी। आम पन्ना पिए और पैरों को ठंडे पानी से धोएं।

पेट की समस्या से निपटने के लिए छाछ पिएं। इसे पीने से एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

सत्तू शरबत गर्मियों में होने वाली थकान से निपटने का सबसे आसान तरीका है। ये शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और तुरंत एनर्जेटिक महसूस करने में मदद करता है।
