हीटवेव से बचने के लिए डायट में करें जरूरी बदलाव, पेट रहेगा ठंडा और शरीर रहेगा हाइड्रेटेड
रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल रिकॉर्ड टूटने वाली गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग हीट वेव की चेतावनी भी दे चुका है। ऐसे में इस दौरान सेहत का ध्यान रखने के लिए डायटीशियन से जानें कि डायट में क्या बदलाव करें।

अप्रैल के महीने में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में हो सकता है कि ये और भी ज्यादा बढ़ जाए। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखें। गर्मी के मौसम में थकावट, कमजोरी, डीहाईड्रेशन और बहुत ज्यादा पसीना आना आम समस्याएं हैं। इस मौसम में पाचन संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप गर्मी से बचने के लिए डायट में कुछ जरूरी बदलाव करें। इंस्टाग्राम पर हार्मोन हेल्थ और वेट लॉस एक्सपर्ट लीमा महाजन ने खाने की कुछ चीजों के बारे में बताया है, जो तेज गर्मी में पेट को ठंडा रखने और शरीर हाइड्रेटेड रखने में काम आएगा।
क्या कहती हैं एक्सपर्ट
एक्सपर्ट कहती हैं कि लू का संबंध सिर्फ पानी से नहीं है। यह खाने के थर्मिक इफेक्ट से जुड़ा है। हाई शुगर, हाई फैट, कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन को पचाना मुश्किल होता है। इस तरह के खाने को खाने से गर्मी बढ़ती है और खाने का सही मिक्स और रोजानाके ऑप्शन यह निर्धारित करते हैं कि आपका शरीर ठंडा रहेगा या ज्यादा गर्म हो जाएगा।
जानिए कैसे करें डायट में बदलाव
1) गर्मियों में पानी की कमी से बचने के लिए पानी पीना जरूरी है, लेकिन दिन भर सादा पानी पीने के बजाय, नींबू पानी , नमक, छाछ, नारियल पानी पिएं।
2) गहरे, तंग कपड़े गर्मियों में परेशान कर सकते हैं। इसलिए इस मौसम में इन्हें पहनने के बजाय हल्के सूती, ढीले कपड़े पहनें।
3) भारी दालें राजमा, उड़द आदि खाने के बजाय मूंग, मसूर, लोबिया खाएं।
4) बाजरा, मक्का, कुट्टू जैसे आटे सर्दियों के लिए बेस्ट माने जाते हैं लेकिन गर्मियों में इन्हें खाने के बजाय ज्वार, जौ, समाक, चावल, ओट्स खाएं।
5) सेहत के लिए मेवा बहुत अच्छी होती है लेकिन गर्मी में ज्यादा मेवे और बीज खाने के बजाय भीगे हुए बादाम, सब्जा, चिया सीड्स खाएं।
6) ज्यादा खजूर और किशमिश खाने के बजाय अंजीर खाएं, बाकी दोनों चीजों के मुकाबले में ये ठंडी होती है।
7) दोपहर में भारी फल जैसे आम, चीकू, अनानास, पपीता खाने के बजाय तरबूज, खरबूजा, बेरीज खाएं। तरबूज और खरबूज में पानी की अच्छी मात्रा होती है इसलिए ये फल फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
8) गर्म सब्जियां जैसे प्याज, लहसुन, मिर्च खाने के बजाय लौकी, तोरी, टिंडा खाएं। इनमें पानी की भरपूर मात्रा होती है।
9) गर्म जड़ी-बूटियां अजवाइन, काली मिर्च खाने के बजाय सब्जा बीज, गोंद कतीरा, पुदीना खाएं।
10) सादा दही खाने की जगह इसका रायता या छाछ बनाकर पिएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन